Shamshera title song Release: रणबीर कपूर लंबे इंतजार के बाद शमशेरा के साथ पर्दे पर वापस आ रहे हैं। फिल्म शमशेरा का ट्रेलर और गाने फैन्स का दिल जीत रहे हैं। अब रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का फाइनली टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। टाइटल ट्रैक ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक ही ट्रैक में रणबीर के दो किरदार एक साथ नजर आ रहे हैं। एक किरदार पिता का है तो दूसरा बेटे का है। सुखविंदर सिंह और अभिषेक नैलवाल द्वारा गाया गया यह टाइटल ट्रैक 'शमशेरा' को एक ट्रिब्यूट है। यह गाना इतना जबरदस्त है कि इसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस की है। यह 22 जुलाई, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने जा रही है। देखिए ये सॉन्ग...
End of Article
