मुश्किल की घड़ी में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने शेयर किया ये खास Video

बॉलीवुड
Updated May 18, 2020 | 21:07 IST

Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही उन्होंने इस लॉकडाउन में अपने फैन्स के लिए एक वीडियो शेयर किया है। इसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चौपड़ा और निक जोनस ने अपने फैन्स के लिए हाल ही एक वीडियो शेयर किया है। दोनों ने अपने फैन्स को कोरोना वायरस के बढ़ते इस खतरे में पॉजिटीव वाइब्स भेजी है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कहा कि- 'इस मुश्किल की घड़ी में उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित हैं, एक-दूसरे का ख्याल रखें।  प्रियंका चौपड़ा और निक जोनस लॉकडाउन और कोरोना वायरस के इस गमगीन महौल में रह रहे हैं। साथ ही अपने फैन्स को भी पॉजिटिव वाइब्स दे रहे हैं।

दोनों पति पत्नी मौका मिलते ही एक-दूसरे की तारीफ और सम्मान का मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं, निक जोनस का कहना है कि- 'व्यस्त दिनचर्या के कारण दोनों को एक-दूसरे का बहुत कम वक्त ही मिल पाता है। लेकिन, इस लॉकडाउन में दोनों काफी वक्त साथ गुजार रहें हैं। प्रियंका बहुत ही प्यारी है और वह बहुत ही खुश हैं।'

आपको बता दे की देसी गर्ल प्रियंका चौपड़ा ने कुछ समय पहले ही पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में निक जोनस के साथ की तस्वीरें शेयर करने अपने फैन्स को सरप्राइज दिया था। इसमें उन्होंने निक जोनस के साथ डेब्यू किया और अपने सभी लुक्स से लोगों को इम्प्रेस कर दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर