ब्लू जंप सूट में करीना कपूर की रैंप वॉक नेटिजन्स को नहीं आईं पसंद, यूजर बोला- नमस्ते करीना आंटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 12:46 AM IST

Kareena Kapoor trolled social Media : करीना कपूर एक इवेंट में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जहां कुछ लोगों को करीना का स्टाइलिश लुक पसंद आया तो कुछ यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल।

Kareena Kapoor trolled social Media : करीना कपूर खान हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं। एक्ट्रेस इस दौरान काफी स्टनिंग लग रही थी। सोशल मीडिया पर उनका बॉसी लुक जहां फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं, कुछ यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए नेगेटिव कमेंट किया है। करीना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर ने इस दौरान कई पोज दिए। एक्ट्रेस ने ब्लू जंपसूट को जैकेट के साथ कंप्लीट किया। जहां एक तरफ एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं, कुछ नेटिजन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा नए चेहरे कहां है। दूसरे यूजर ने लिखा करीना आंटी नमस्ते। कुछ समय पहले करीना ने बयान दिया था कि अगर मैं आपको पसंद नहीं हूं तो मुझे मत देखिए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने करीना को जमकर ट्रोल किया था। करीना की हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

End of Article