Laal Singh Chaddha : करीना कपूर इन दिनों लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने करियर या फिर बच्चों की पेरेटिंग में किसी से सलाह नहीं लेती हैं। उनका कहना है कि उन्हें जो ठीक लगता है वो करती हैं। फॉरेस्ट गंप को लेकर करीना ने कहा हो सकता है कई लोगों ने इस फिल्म को नहीं देखा हो। क्योंकि ये फिल्म मास के लिए नहीं बनी थी। एक्ट्रेस ने कहा, लोगों के लिए लाल सिंह चड्ढा एक नई तरह की फिल्म होंगी। उन्होंने कहा, आमिर खान ने इस फिल्म के लिए 14 साल दिए हैं। उन्होंने फिल्म के राइट्स से लेकर कहानी तक में अपना पेशन दिया है। लाल सिंह चड्ढा को इंडियन ऑडियंस के हिसाब से बनाया गया है। हालांकि फिल्म में जो मुख्य किरदार है वो फॉरेस्ट गंप से इंस्पायर है। करीना ने अपने किरदार रूपा के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने इससे पहले ऐसा किरदार कभी नहीं निभाया है। उन्होंने कहा कि ये ऐसी फिल्म जिसे देखकर हर किसी के आंखों में आंसू आ जाएंगे। करीना ने कहा कि भले ही फॉरेस्ट गंप ओरिजनल फिल्म है, लेकिन लाल सिंह चड्ढा एक दम अलग फिल्म है।
फॉरेस्ट गंप को लेकर करीना कपूर बोलीं- इंडियन ऑडियंस को सोचकर बनाई है फिल्म, आमिर खान ने Laal Singh Chaddha के लिए दिए 14 साल
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 7, 2022, 12:36 AM IST
Laal Singh Chaddha : करीना कपूर खान ने लाल सिंह चड्ढा को लेकर कई खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि लाल सिंह चड्ढा को भारतीय ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
End of Article
