Atrangi Re Official Trailer: अक्षय कुमार-सारा अली खान की लव स्टोरी के हीरो बने धनुष, रिलीज हुआ अतरंगी रे का ट्रेलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2021, 05:13 PM IST

Atrangi Re Trailer: सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष की फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सारा अली खान एक दबंग लड़की, धनुष एक सीधे लड़के का रोल निभा रहे हैं। जानिए कैसा है अतरंगी रे का ट्रेलर....

Atrangi Re Trailer: सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष की फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दिखाया है कि धनुष और सारा अली खान की जबरदस्ती शादी होती है। फिल्म में सारा अली खान के किरदार का नाम रिंकू सूर्यवंशी है, जो बेहद दबंग हैं। वहीं, धनुष एक सीधे-साधे तमिल लड़के विशु का रोल निभा रहे हैं। तीन मिनट के ट्रेलर की शुरुआत शादी के मंडप से होती है, जहां धनुष को जबरदस्ती उठाकर लाया जाता है। यहां उसकी शादी रिंकू से जबरन करा दी जाती है। इसके बाद दोनों दिल्ली जाते हैं जहां पर अक्षय कुमार की एंट्री होती है। सारा को अक्षय कुमार और धनुष दोनों से प्यार हो जाता है। वह दोनों से शादी करना चाहती हैं। फिल्म में सारा अली खान का चुलबुला, दबंग और कॉमिक अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ रांझणा के बाद धनुष ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी जबरदस्त है। वहीं,फिल्म में अक्षय कुमार सर्कस में काम करने वाले जादूगर का रोल निभा रहे हैं। ट्रेलर में बैकग्राउंड म्यूजिक और पिक्चराइजेशन बेहद शानदार है। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है।

End of Article