बॉलीवुड

Vicky Kaushal की इस आदत से है कैटरीना को सबसे ज्यादा परेशानी, एक्टर ने किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 28, 2023, 11:03 AM IST

Vicky-Katrina: विक्की कौशल इन दिनों फिल्म सैम बहादुर के प्रमोशन में बिजी है। एक्टर ने प्रमोशन के दौरान अपनी और कैटरीना के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि कैटरीना को उनकी किस आदत से सबसे ज्यादा दिक्कत हैं।

Image

Vicky Katrina (credit pic: instagram)

Vicky -Katrina: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। कपल की शादी को 2 साल हो गए हैं। विक्की और कैटरीना हर इंटरव्यू में एक- दूसरे से जुड़ी बातों को शेयर करते हैं। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर को लेकर चर्चा में है। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कैटरीना उनकी किस आदत से सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं।

विक्की ने बताया कि कैटरीना मेरे जिद्दीपने से बहुत परेशान रहती हैं। वो चाहती हैं कि मैं अपनी इस आदत को थोड़ा बदल लूं। एक्टर से पूछा गया कि आप शादी के बाद सिंगल होने की कौन सी चीज है जो सबसे ज्यादा मिस करते हैं।

विक्की को अक्षय संग अच्छी लगती हैं कैटरीना की केमिस्ट्री

एक्टर ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा अब मिस से मिसेज हो गई हैं, जो कि अच्छा है। आपको कैटरीना की केमिस्ट्री आपके अलावा किसके साथ अच्छी लगती हैं। एक्टर ने कहा कि अक्षय कुमार और कैटरीना मुझे नमस्ते लंदन में बहुत अच्छे लगे थे।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना की हाल ही में फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा एक्ट्रेस की मेरी क्रिसमस पाइपलाइन में हैं। विक्की की फिल्म सैम बहादुर को लेकर सोशल मीडिया पर हाइप पर बनी हुई है। एक्टर इस फिल्म में सैम मॉनकेशॉ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में विक्की के साथ सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख मुख्य मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article