Vicky Kaudhal in Dhyan chand Boipic: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में सैम बहादुर बॉयपिक की शूटिंग कम्पलीट कर ली है, जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि एक्टर को एक और बॉयोपिक ऑफर की गई है, जो महान हॉकी प्लेयर ध्यानचंद की है। बॉलीवुड पर सवार बॉयोपिक का भूत अब खत्न होने का नाम नहीं ले रहा है। महान हॉकी प्लेयर ध्यानचंद के जीवन पर भी अब एक फिल्म बनने वाली है। जिसके लिए निर्माता जल्द ही एक्टर का नाम फाइनल करने वाले हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ध्यानचंद की बायोपिक के लिए मेकर्स विक्की कौशल के पास गए हैं और उन्हें ये रोल ऑफर किया गया है। पहले खबर सामने आ रही थी कि इस रोल के लिए बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर को साइन किया जाएगा, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
ध्यानचंद के रोल में दिखेगें विक्की कौशल
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में सैम बहादुर की शूटिंग पूरी की है, इससे पहले भी विक्की कई बॉयोपिक मूवीज में काम कर चुके हैं। ध्यानचंद की बायोपिक के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "1500+ गोल, 3 ओलंपिक स्वर्ण पदक, और भारत के गौरव की कहानी। हमें #अभिषेक चौबे के साथ अपनी अगली घोषणा करने में बहुत खुशी हो रही है भारत के हॉकी जादूगर ध्यानचंद पर एक बायोपिक।'
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विक्की कौशल की जगह पहले ईशान खट्टर का नाम सामने आया था, हालांकि अब मेकर्स ने अपना मन बदल लिया है। विक्की कौशल मे अभी तक फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है, फिल्हाल एक्टर अपने डेट्स पर भी विचार कर रहे हैं। अभी वह और भी कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, हालांकि कई रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की कौशल को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है।
