बॉलीवुड

विक्की कौशल को मिला भगवान जैसा ट्रीटमेन्ट, 'छावा' से खुश होकर फैंस किया दुग्धाभिषेक, उतारी आरती

Fans Crazy Over Chhaava: एक्टर विक्की कौशल( Vicky Kaushal) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फैन वीडियो शेयर की हैं जिसमें कुछ लोग फिल्म छावा के पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे हैं. अपने फैंस का ऐसा प्यार देखकर विक्की कौशल फूले नहीं समा रहे।

Image

Fans Crazy Over Chhaava

Fans Crazy Over Chhaava: अभिनेता विक्की कौशल( Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी फिल्म छावा ( Chhaava) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। फैंस के बीच छावा का क्रेज देखने को मिल रहा है। थिएटर के बाहर भारी भीड़ दिखाई दे रही है और लोग जोर-जोर से नारे भी लगा रहे हैं। वहीं अब विक्की कौशल ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें लोग छावा के पोस्टर की भगवान की तरह पूजा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल भी हो रही है।

एक्टर विक्की कौशल( Vicky Kaushal) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फैन वीडियो शेयर की हैं जिसमें कुछ लोग फिल्म छावा के पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे हैं और छत्रपति संभाजी महाराज की जय बोल रहे हैं। फिल्म को लेकर लोगों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर की महाराष्ट्र में लोग विक्की कौशल के पोस्टर की पूजा कर रहे हैं। एक और वीडियो में देखा जा सकता है कि छावा फिल्म के बड़े पोस्टर के आगे लोग आरती की थाली लेकर खड़े हैं और छावा की आरती उतार रहे हैं। यही नहीं लोग नारे लगाते हुए नारियल भो फोड़ रहे हैं। अपने फैंस का ऐसा प्यार देखकर विक्की कौशल फूले नहीं समा रहे।

बताते चले कि छावा( Chhaava) ने पहले दिन बॉक्सऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। इस साल की अबतक की सबसे बड़ी फिल्म कही जाने वाली छावा ने पहले दिन करीब 33 करोड़ का कलेक्शन किया है। देखा जाए तो यह विक्की कौशल की पहली ऐसी सोलो फिल्म है जिसने बेहतरीन कमाई के साथ शुरुआत की है। फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article