Celebs And Fans Reaction on Katrina Kaif Baby Boy: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल में कटरीना कैफ ने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ के घर एक प्यारे से बेटे ने जन्म लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही है। कटरीना कैफ ने मां बनने के जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और कपल को बधाई दें रहे हैं। तो चलिए जानते हैं लोग क्या रिएक्शन दे रहे हैं।
खुशी से झूम उठे फैंस
एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसकी वजह कटरीना कैफ और विक्की कौशल की कोई फिल्म नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ से सामने आया एक बड़ा अपडेट है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल के अब माता-पिता बन गए हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर बेटे का जन्म हुआ है। इस खबर ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। स्टार्स से लेकर फैंस तक इस खबर पर रिएक्शन देते हुए नजर आए। विक्की कौशल के भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) ने पोस्ट करते हुए लिखा 'मैं चाचा बन गया'। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की पोस्ट पर भी लोग जमकर कमेंट कर बधाई देते दिखाई दिए। तो वहीं एक्स पर कटरीना कैफ और विक्की कौशल ट्रेंड कर रहे हैं।
कब हुई थी कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 में धूमधाम से शादी थी। कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। शादी से 4 साल कटरीना कैफ और विक्की कौशल पैरेंट्स बने जिससे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि बेटे को जन्म देने से पहले कटरीना कैफ ने कई बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
