बॉलीवुड

तारा सुतारिया के AP Dhillon को किस-हग करने पर बिफरे वीर पहाड़िया! लोगों ने कहा- 'टेंशन में आ गए'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 27, 2025, 10:17 AM IST

Tara Sutaria-Veer Pahariya Video: एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पंजाबी सिंगर AP Dhillon को किस और हग करती नजर आ रही है। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने जो रिएक्शन दिया, वो खूब वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: Instant Bollywood Instagram

Tara Sutaria-Veer Pahariya Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। तारा सुतारिया अक्सर अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) संग इवेंट में नजर आती हैं, जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायर होती रहती हैं। इसी बीच तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है, इसकी वजह वीर पहाड़िया का रिएक्शन जो खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।

वीर पहाड़िया-तारा सुतारिया का वायरल वीडियो

एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह तारा सुतारिया का एक वीडियो जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। तारा सुतारिया का ये वीडियो पंजाबी सिंगर AP Dhillon के मुंबई कॉन्सर्ट का है। वायरल हो रहे वीडियो में तारा ने सिंगर के शोल्डर्स पर हाथ रखे, हग-किस हुआ और क्राउड चीयर करने लगा। लेकिन कैमरा वीर पर गया तो वो लिप-सिंक करते हुए तारा को घूरते नजर आए। वीर पहाड़िया का वीडियो में सामने आया रिएक्शन आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'भाई अनकम्फर्टेबल लग रहा है।' इसके अलावा भी कई यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करते नजर आए।

यहां देखें तारा सुतारिया का वायरल वीडियो

लंबे समय से कर रहे हैं डेट

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की डेटिंग रूमर्स तो पहले से चल रही थीं, लेकिन अगस्त 2025 में गणेश चतुर्थी पर इंस्टाग्राम ऑफिशियल कर दिया। जिसके बाद से दोनों की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें होती हैं। वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के नए वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article