बॉलीवुड

इम्तियाज अली की अगली फिल्म में वेदांग रैना संग दिखेंगे नसीरुद्दीन शाह-दिलजीत दोसांझ

लव आजकल और जब हैरी मेट सेजल के फ्लॉप होने के बाद डायरेक्टर इम्तियाज अली ने ओटीटी का रुख कर लिया था और चमकीला जैसी क्लासिक फिल्म बनाई। ओटीटी पर धूम मचाने के बाद इम्तियाज अली एक दफा फिर से बिग स्क्रीन के लिए मूवी बनाने के लिए तैयार हैं, जिसमें वेदांग रैना के साथ दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे।

Image

Imtiaz Ali Movie

बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) इस दौर के सबसे सफल लव स्टोरी डायरेक्टर हैं, जिनकी फिल्मों के साथ दर्शक काफी कनेक्ट करते हैं। रॉक स्टार, लैला मजनू, तमाशा और लव आजकल जैसी फिल्में देने वाले इम्तियाज अली काफी समय से बिग स्क्रीन से दूर हैं। जब हैरी मेट सेजल और लव आजकल के फ्लॉप होने के बाद इम्तियाज अली ने ओटीटी का रुख कर लिया था लेकिन साल 2025 की शुरुआत में उन्होंने थिएटर्स की तरफ लौटने का मन बनाया है। इम्तियाज अली जल्द ही अपनी नई फिल्म के लिए कमर कसते दिखाई देंगे, जिसमें वेदांग रैना (Vedang Raina) मुख्य किरदार में दिखेंगे। वेदांग रैना और इम्तियाज अली की ये फिल्म के पीरियड लव स्टोरी होगी।

दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह भी होंगे अहम किरदारों में

पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो इम्तियाज अली अपनी नई फिल्म को इस साल की गर्मियों तक फ्लोर पर ले जाएंगे। इम्तियाज अली ने फिल्म की कहानी लगभग पूरी कर ली है और जल्द ही वो इसकी कास्टिंग भी पूरी कर लेंगे। वेदांग रैना के साथ इम्तियाज अली की फिल्म में नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को बताया है, 'इम्तियाज अली की फिल्म की कास्टिंग इन दिनों चल रही है। फिल्म के लिए मेल एक्टर्स वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह फाइनल हो चुके हैं और अब मेकर्स फीमेल लीड्स की कास्टिंग में व्यस्त हैं। इम्तियाज अपनी फिल्म की कहानी के मुताबिक तीन अलग-अलग जनरेशन्स की हीरोइन्स को कास्ट करना चाहते हैं।'

फिल्म से जुड़ी सूत्र ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'भले ही इम्तियाज अली की अगली फिल्म एक क्लासिक लव स्टोरी हो लेकिन इसमें दर्शकों को आज के दौर का टच भी नजर आएगा। यही कारण है कि इम्तियाज अली तीन अलग-अलग जनरेशन्स के कलाकारों को मूवी के लिए कास्ट कर रहे हैं।' इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग साल 2025 में पूरी हो जाएगी और मेकर्स इसे 2026 में रिलीज करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article