बॉलीवुड

Varun और Manushi की फिल्म Operation Valentine गई ठंडे बस्ते में, फिल्म को अनिश्चित समय के लिए किया स्थगित

Operation Valentine Postponed: अपकमिंग फिल्म ऑपरेशन वेलेंटाइन को लेकर हाल ही में बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म निर्माताओं ने खुद आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की है और फिल्म को एक नई तारीख के लिए स्थगित कर दिया है।

Image

Operation Valentine Postponed

Operation Valentine Postponed: वरुण तेज कोनिडेला( Varun Tej ) फिल्म 'ऑपरेशन वेलेंटाइन'( Operation Valentine) के साथ बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। फिल्म 8 दिसम्बर 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने दो दिन पहले ही फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर फैंस को हैरान कर दिया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' टीम ने फिल्म को पोस्टपोन करने की जानकारी दी है।

अपकमिंग फिल्म ऑपरेशन वेलेंटाइन को लेकर हाल ही में बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म निर्माताओं ने खुद आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की है और फिल्म को एक नई तारीख के लिए स्थगित कर दिया है। निर्माताओं ने आधिकारिक बयान में कहा गया है, "वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' की दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव प्रदान करने के लिए एक नई रिलीज डेट होगी। निर्माताओं ने फिल्म रिलीज की पहले घोषित तारीख से कुछ दिन पहले ही इसकी घोषणा की है।

बता दें कि यह फिल्म एक सिनेमाई प्रस्तुति है, जिसमें अभिनेता वरुण तेज कोनिडेला भारतीय वायुसेना के पायलट की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर को एक रडार अधिकारी के रूप में देखे जाने की उम्मीद है।ऑपरेशन वैलेंटाइन को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषा में शूट किया गया है , फिल्म ने पहले अपने भव्य पैमाने और हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों के साथ एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने का वादा किया था। शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित कहानी के साथ सिनेमाघरों में धूम मचाने की उम्मीद है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article