बॉलीवुड

Sunny Deol की 'बॉर्डर 2' में हुई वरुण धवन की एंट्री, नवंबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

बॉर्डर 2 के अनाउंसमेंट के बाद से ही लोग इस फिल्म के रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड है। सनी देओल के बाद इस फिल्म को वरुण धवन ने साइन किया है। बॉर्डर 2 में एक्टर को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम जोर-शोर से चल रहा है।

Image

Varun Dhawan In Border 2 (credit Pic: Instagram)

Border 2: गदर 2 के बाद सनी देओल के सितारे बुलंदियो पर है। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही एक्टर की बॉर्डर 2 की अनाउंसमेंट हुई है। इस फिल्म को भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता मिलकर कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है। फिल्म में वरुण धवन की एंट्री हुई है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, सनी देओल के बाद वरुण धवन ने इस फिल्म को साइन किया है।

सूत्र ने कहा, बॉर्डर 2 हिंदी सिनेमा की बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। इस फिल्म में वरुण धवन की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। एक्टर बॉर्डर फिल्म के बहुत बड़े फैन में से एक है। इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्टर काफी एक्साइटेड है। एक्टर को लगता है कि ये फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

बॉर्डर 2 में हुई वरुण धवन की एंट्री

सूत्र ने आगे कहा, बॉर्डर की दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान है। बॉर्डर 2 इस नवंबर के महीने में फ्लोर पर आएगी। वरुण बेबी जॉन की शूटिंग के बाद दिसंबर महीने में इस फिल्म से जुड़ेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉर्डर 2 अगले साल गणतंत्र दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम जोर शोर से चल रहा है। टीम का हर सदस्य इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स इस फिल्म के जरिए दर्शकों को अलग अनुभव देना चाहते हैं। सनी इन दिनों तेलुगु निर्देशक गोपीचंद के साथ जट की शूटिंग में बिजी है। वहीं, वरुण धवन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग में बिजी है। एक्टर स्त्री 2 में कैमियो रोल में नजर आए थे। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article