Kolkata Rape Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में 31 साला की पीजी ट्रेनी ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध ने हर किसी को हैरान कर दिया। इस घटना के बाद पीड़िता के लिए लोग इंसाफ की मांग कर रहे है। करीना कपूर, प्रीति जिंटा, कंगना रनौत,आलिया भट्ट समेत तमाम एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई है। एक्ट्रेसेस पीड़िता के लिए न्याय की मांग की रही हैं।
रिमी सेन ने इस घटना के बाद आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की है। एक्ट्रेस ने कहा कि हमारे देश में दुबई जैसे सख्त कानून की आवश्यकता है। एक्ट्रेस ने कहा, लोग सख्त कानून होने के बाद ऐसी चीजें करने से डरेंगे।
जिनिलिया डिसूजा ने कहा, राक्षसों को सजा होना चाहिए। मैं सोच भी नहीं सकती हूं कि पीड़िता का परिवार किन चीजों से गुजर रहा होगा। एक महिला डॉक्टर के साथ इस तरह की चीज होना भयावह है। मेरे लिए आजादी तब होगी जब महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी।
प्रीति जिंटा ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि भारत में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता कब मिलेगी। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय देने की मांग की है।
करीना कपूर ने पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 12 साल बाद वही कहानी वही विरोध। लेकिन हम अभी भी इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी ने कहा, 78 साल बाद भी भारत में महिलाओं को इंसाफ नहीं मिल रहा है। इन चीजों को बदलने के जरूरत। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
आलिया भट्ट ने लिखा, एक और क्रू बलात्कार। हमें ऐहसास दिलाने के लिए महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। भले ही निर्भया त्रासदी को एक दशक से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन कुछ भी नहीं बदला है।
कंगना रनौत ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। एक्ट्रेस ने कोलकाता की सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा है।