बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पोस्ट कॉपी करती हुई पकड़ी गई उर्वशी रौतेला, लोगों ने दी खुद का दिमाग लगाने की सलाह

​Urvashi Rautela Copy Priyanka Chopra Instagram Story: उर्वशी रौतेला एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। अभिनेत्री ने प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ ऐसा खेल खेला है कि लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इस बात के वायरल होने के बाद फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Urvashi-Priyanka

Urvashi Rautela Copy Priyanka Chopra Instagram Story: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला( Urvashi Rautela) अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहती है। उर्वशी रौतेला कभी भी कुछ बोल देती है और वह चर्चा में बन जाता है। लेकिन, इस बार उर्वशी अपने बयान से नहीं बल्कि अपने इंस्टाग्राम से चर्चा में आ गई है। जी हां उर्वशी रौतेला अपने इंस्टाग्राम के चलते चर्चा में आ गई है। इस बार उर्वशी ने प्रियंका चोपड़ा को कॉपी किया है। सोशल मीडिया पर जो-जो प्रियंका चोपड़ा शेयर कर रही है, वही उर्वशी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती जा रही है। जिसे प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने पकड़ लिया। इसके बाद लोग उर्वशी को ट्रोल भी कर रहे हैं।

उर्वशी रौतेला ने कॉपी की प्रियंका चोपड़ा की स्टोरीज

ग्लोबल स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। वह इंस्टाग्राम पर कोई न कोई स्टोरी शेयर करती ही रहती है। कल भी प्रियंका चोपड़ा ने दशहरे और गांधी जयंती पर पोस्ट शेयर की थी। इन तीन-चार पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने अलग-अलग पोस्ट बनाई थी। जब लोगों ने उर्वशी रौतेला का इंस्टाग्राम अकाउंट देखा तो वैसी ही स्टोरी उन्होंने भी पोस्ट की हुई थी। स्टोरी पर नजर डाले तो प्रियंका ने सबसे पहले दशहरे की बधाई दी थी, वैसे ही उर्वशी ने स्टोरी शेयर की। इसके बाद प्रियंका ने फेमस प्राइमेटोलॉजिस्ट और मानवविज्ञानी Jane Goodall को श्रद्धांजलि दी, उसी तरह उर्वशी रौतेला ने भी वही पोस्ट शेयर की। इसके बाद गांधी जयंती की पोस्ट भी प्रियंका-उर्वशी की एक-जैसी है।

Urvashi Rautela Copy Priyanka Chopra

Urvashi Rautela Copy Priyanka Chopra

इस बात के वायरल होने के बाद फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) के फैंस का कहना है कि उर्वशी अपना दिमाग नहीं लगाती है, वह केवल कॉपी करती है। वहीं अन्य यूजर ने कहा कि उर्वशी रौतेला केवल स्टोरी कॉपी कर सकती है, वह प्रियंका का स्टाइल कभी कॉपी नहीं कर सकती। दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि यह कोई बड़ी बात नहीं है स्टोरी ही तो सेम लगाई है, हम दोनों एक्ट्रेस से सेम प्यार करते हैं।

बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो एक्ट्रेस कुछ दिन पहले इंडिया आई थी। एक इवेंट अटेंड करने के बाद प्रियंका चोपड़ा वापिस अपने घर चली गई है। इंडिया आते ही प्रियंका चोपड़ा फैंस के बीच छा गई थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article