Urfi Javed on Madhuri Dixit: सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद, एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद ने माधुरी दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में उर्फी जावेद की एंट्री रोक दी गई थी। उर्फी जावेद अपने पहनावे के चलते सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल होती हैं। ड्रेसिंग सेंस के साथ-साथ उर्फी जावेद के बेबाक बयान भी कई बार कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी कर देते हैं। कुछ समय पहले उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर एक अवॉर्ड फंक्शन को लेकर गुस्सा जाहिर किया था, जिसकी चीफ गेस्ट माधुरी दीक्षित थीं। इसके बाद अब उर्फी जावेद ने इसको लेकर एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
urfi javed on madhuri dixit
'माधुरी दीक्षित की लिस्ट से मुझे बाहर किया गया'
इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने कहा, 'पहले मुझे उस अवॉर्ड फंक्शन के लिए इनवाइट किया गया था, फिर आखिर में मुझे मना कर दिया। जब मेरी टीम ने उनसे वजह जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि माधुरी दीक्षित की लिस्ट में मेरा नाम नहीं था। मैं किसी अवॉर्ड फंक्शन में जाने के लिए मरी नहीं जा रही है, पर थोड़ा प्रोफेशनलिज्म तो होना चाहिए ना।' अपने इस इंटरव्यू से उर्फी जावेद सीधा माधुरी दीक्षित पर उन्हें इवेंट से बाहर करने के आरोप लगा रही हैं।
इससे पहले 7 मई को अपने इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद ने एक पोस्ट शेयर किया था इस पोस्ट में उर्फी जावेद ने लिखा, 'इस इवेंट की मजेदार बात क्या है पता है? इस इवेंट वालों ने पहले मुझे बुलाया, फिर जब मैं आने के लिए मान गई तो उन्होंने अपने सभी प्लान कैंसिल कर दिए। जब मैंने अपने आउटफिट भी रेडी कर लिए तो मुझे बताया गया कि मैं इस इवेंट में शामिल नहीं हो सकती हूं।
