Tu Meri Poori Kahani: सिनेमा तभी असरदार लगता है जब वह ज़िंदगी से जुड़ा हो। तू मेरी पूरी कहानी महेश भट्ट के घर की सच्ची घटना से प्रेरित एक भावुक श्रद्धांजलि है। यह कहानी महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट के उस फैसले पर आधारित है जब उन्होंने आशिकी करने से मना कर दिया था क्योंकि उस वक़्त उनके बॉयफ्रेंड ने फिल्मों में काम करने से रोक दिया था। उनकी इस जिंदगानी पर बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। आइए आपको बताते हैं, कैसी है ये मूवी
फिल्म की नायिका अनिका (हिरण्य ओझा, शानदार डेब्यू) अपने सपनों को जीना चाहती है। उसकी मुलाक़ात होती है रोहन (अरहान पटेल) से, जो सबवे में गाने वाला एक सिंगर है। दोनों के बीच की मोहब्बत, सपनों और चुनौतियों से गुजरती यह जर्नी दर्शकों को भावुक कर देती है। दोनों के बीच की ये कहानी शुरू होती है, जिसके अंत का आप अनुमान भी नहीं लगा सकते।
कैसी है स्टार्स की एक्टिंग
हिरण्य ओझा( Hirranya Ojha) ने अपने पहले ही रोल में बिंदास और भावुक अनिका को पूरी सच्चाई से जिया है। अरहान पटेल का मासूम और इमोशनल रोहन लंबे समय तक याद रहता है। शम्मी दुएन का रहस्यमयी किरदार डर पैदा करता है, वहीं तिग्मांशु धूलिया और जूही बब्बर माता-पिता के रूप में गहराई और असलियत जोड़ते हैं।
कैसा है फिल्म का निर्देशन
डायरेक्टर सुहृता दास का पहला प्रयास बेहद ईमानदार और संवेदनशील है। उन्होंने रिश्तों की कच्ची भावनाएँ और टकराव को बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। भट्ट कैंप की फिल्मों की तरह यहाँ भी कहानी और संगीत का रिश्ता गहरा है। जिसमें आपको संगीत से जुड़ाव महसूस होता है। अपनी अन्य कहानियों की ही तरह विक्रम और महेश भट्ट ने इसमें संगीत और प्यार को जोड़ा है।
फिल्म का म्यूजिक है जान
कुल मिलाकर तू मेरी पूरी कहानी सिर्फ़ एक प्रेमकथा नहीं, बल्कि यह उस मोड़ की कहानी है जहाँ इंसान को इश्क़ और शोहरत में से चुनना पड़ता है। नए कलाकारों का दमदार अभिनय, सुहृता दास का संवेदनशील निर्देशन और चार्टबस्टर बनने वाला संगीत इस फिल्म को खास और देखने लायक बनाता है। हमारी तरफ से फिल्म को 3 स्टार रेटिंग दी गई है।
