Toxic Moive First Show Timing: सुबह 6 बजे से चलेंगे शो, Yash के फैंस 2700 में खरीद रहे हैं टिकिट

Toxic Moive First Show Timing: यश स्टारर टॉक्सिक को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के मॉर्निंग शोज सुबह 6 बजे से शुरू होंगे तो वहीं लोग इसके टिकिट 2700 रुपये तक में खरीद रहे हैं।

Toxic Moive First Show Timing: साउथ अभिनेता यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है। भले ही इसकी रिलीज डेट बार-बार टली हो लेकिन रॉकी भाई को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म टॉक्सिक को लेकर ट्रेड के गलियारों से जो खबरें आ रही हैं, वो कई लोगों की नींदें उड़ा सकती हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दर्शकों के उत्साह को देखते हुए थिएटर मालिकों ने सुबह के शोज की टाइमिंग बदलने का फैसला लिया है। आइए आपको इंडस्ट्री से सामने आ रही बड़ी खबरें बताते हैं, जो टॉक्सिक के फैंस का उत्साह चार गुना कर देंगी।

Toxic का तहलका... सुबह 6 बजे से चलेंगे शो, Yash के फैंस 2700 में खरीद रहे हैं टिकिट

Toxic का तहलका... सुबह 6 बजे से चलेंगे शो, Yash के फैंस 2700 में खरीद रहे हैं टिकिट

सुबह-सुबह 6 बजे से शुरू होंगे Toxic के शोज

अब ये तो हम सभी जानते ही हैं कि यश की टॉक्सिक को लेकर दर्शक कितने एक्साइटेड हैं। इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए थिएटर मालिकों ने फैसला लिया है कि वो अपनी मूवी के शोज बढ़ाएंगे, जिसके लिए टॉक्सिक का पहला शो दिल्ली में 6 बजे से शुरू होगा। मुंबई की बात करें तो वहां पर दर्शक 6-10 से टॉक्सिक देख पाएंगे और बेंगलुरु में तो 5-45 से ही टॉक्सिक शुरू हो जाएगी। टॉक्सिक के शोज के लिए अगर थिएटर मालिक टाइमिंग चेंज कर रहे हैं तो आप समझ सकते हैं कि इसको लेकर दर्शक कितने उत्साहित हैं।

End of Feed