Smriti Irani on Dhurandhar 2: पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने टाइम्स नाउ समिट 2026 (TIMES NOW Summit 2026) में सेशन के दौरान कई मुद्दों पर बात की। पहले स्मृति ईरानी अपने राजनीतिक सफर को लेकर बात करती नजर आईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर पर भी चर्चा की। इन सब के बाद एक्ट्रेस स्मृति ईरानी इस इवेंट के दौरान रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर भी अपनी राय रखी। इस दौरान एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने कुछ ऐसा बोला जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
स्मृति ईरानी ने 'धुरंधर 2' को लेकर कही ये बात
स्मृति ईरानी ने टाइम्स नाउ समिट 2026 में दिल्ली में 27 मार्च को हुई एक्सक्लूसिव सेशन में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के बारे में खुलकर बात की। स्मृति ईरानी ने कहा कि 'पहले फिल्मों में आतंकवाद को रोमांटिसाइज किया जाता था, लेकिन पहली बार हमने एक पॉपुलर फिल्म देखी है जो उन लोगों को रोमांटिसाइज नहीं बनाती जो भारत पर हमला करते हैं। आदित्य को बहुत-बहुत बधाई कि उन्होंने हर उस भारतीय के लिए खड़े होने का साहस दिखाया है, जिसके गुस्से को कभी सुना नहीं गया।' धुरंधर 2 फिल्म में अपने डायरेक्टोरियल अप्रोच की तारीफ करते हुए स्मृति ईरानी ने आदित्य धर की सराहना की। इसके आगे स्मृति ईरानी ने आदित्य धर के करियर को लेकर भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि आदित्य धर ने अपने करियर में काफी मेहनत की है। उनकी कई फिल्में बनने से पहले ही बंद हो गई। आउटसाइडर होने के बाद भी उन्होंने कमाल कर के दिखाया है।' स्मृति ईरानी का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वीडियो
'धुरंधर 2' ने मचाया धमाल
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म धुरंधर 2 ने अब तक 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। स्मृति ईरानी के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
