बॉलीवुड

Times Now Summit 2026: शिल्पा राव ने खोला 'पठान' के गाने का राज, कहा- हमने ये इसलिए बनाया था...

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 26, 2026, 08:35 PM IST

Shilpa Rao on Pathaan Song: बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर शिल्पा राव (Shilpa Rao) ने TIMES NOW Summit 2026 में कई मुद्दों पर बात की। सिंगर ने शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग के पीछे का मकसद बताया। इसके अलावा सिंगर ने गाने के लिए किरदार को क्यों समझना है ये भी बताया।

Image

Shilpa Rao

Shilpa Rao on Pathaan Song: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की सुपरहिट फिल्म पठान (Pathaan) फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) रिलीज होते ही देशभर में तहलका मचा चुका था। इस गाने को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। फिल्म के इस गाने ने अपने समय में सारी लाइमलाइट लूट ली थी। अब सिंगर शिल्पा राव (Shilpa Rao) ने टाइम्स नाउ समिट 2026 (TIMES NOW Summit 2026) में इस आइकॉनिक गाने के बारे में खुलकर बात की है। शिल्पा राव ने इस गाने के मकसद का खुलासा किया। तो चलिए जानते हैं सिंगर शिल्पा राव ने फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

शिल्पा राव ने कही ये बात

नेशनल अवॉर्ड विजेता शिल्पा राव 26 मार्च को दिल्ली में टाइम्स नाउ समिट 2026 में शामिल हुईं। समिट के पहले दिन उन्होंने संगीत के जरिए भारत की सॉफ्ट पावर को बढ़ाने के बारे में बात की। भारतीय संगीत के ग्लोबल प्रभाव और कॉन्सर्ट के जरिए सॉफ्ट पावर बनने पर चर्चा करते हुए शिल्पा ने स्टेज पर लाइव गाकर मेहमानों का दिल जीत लिया। टाइम्स नाउ की डिप्टी न्यूज एडिटर स्वाति जोशी से बातचीत में शिल्पा ने फिल्म पठान के चार्टबस्टर गाने ‘बेशरम रंग’ को बनाने के पीछे का मकसद बताया। शिल्पा ने कहा कि, 'हमने ये गाना इसलिए बनाया था ताकि जो भी है, जैसे भी है, अपनी तरह से सेलिब्रेट करे और मुझे लगता है कि लोगों को बात समझ आ गई।' शिल्पा राव का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

गाना गाने से पहले किरदार की बैकग्राउंड समझना क्यों जरूरी है?

शिल्पा राव ने बताया कि 'संगीत और बोल हमें गाना पहली बार सुनते ही प्रेरित करते हैं। मेरे लिए किरदार की पृष्ठभूमि समझना बहुत जरूरी है। मुझे ये नहीं देखना होता कि मैं किस एक्टर को अपनी आवाज दे रही हूं, लेकिन किरदार की कहानी मुझे उसकी भावनाओं को समझने में मदद करती है।' शिल्पा ने लव सॉन्ग्स का उदाहरण देते हुए बताया कि 'लव सॉन्ग्स कई तरह के होते हैं। किरदार कहां से आ रहा है और फिल्म में वो क्या करने वाला है, ये समझना मेरे लिए बहुत जरूरी है।' टीएन से अपनी बातचीत खत्म करते हुए शिल्पा राव ने कहा, 'स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते समय हमारे अंदर बहुत सारी भावनात्मक उथल-पुथल होती है। मैं उस भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरना चाहती हूं। मुझे वो बहुत पसंद है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article