बॉलीवुड

Tiger Vs Pathaan के लिए फीस नहीं लेंगे Shah Rukh Khan-Salman Khan!! YRF संग की ये धांसू डील

Salman-Shah Rukh Fees for Tiger Vs Pathaan: मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म टाइगर वर्सेज पठान (Tiger VS Pathaan) के लिए फीस चार्ज नहीं करेंगे। ये दोनों स्टार्स फिल्म के होने वाले प्रॉफिट में शेयरिंग करगें। आदित्य चोपड़ा ने सभी का फायदा देखते हुए यह डील की है।

Image

Tiger Vs Pathaan के लिए फीस नहीं लेंगे Shah Rukh Khan-Salman Khan!! YRF संग की ये धांसू डील

Salman-Shah Rukh Fees for Tiger Vs Pathaan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता आदित्य चोपड़ा इन दिनों पठान वर्सेज टाइगर की प्लानिंग मे ंव्यस्त हैं। इस मूवी के लिए आदित्य चोपड़ा लगातार मेहनत कर रहे हैं क्योंकि वो इसे बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने पठान वर्सेज टाइगर के लिए हॉलीवुड एक्टर जेसन मोमोआ से बात की है, जो इसमें खलनायक का कारिदरा प्ले करते दिखेंगे। जेसन मोमोआ हॉलीवुड के बड़े अभिनेता हैं, जिन्हें आदित्य चोपड़ा सलमान-शाहरुख के सामने खलनायक के तौर पर पेश करना चाहते हैं।

फिल्म पठान वर्सेज टाइगर से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो आदित्य चोपड़ा ने इसे प्रॉफिटेबल प्रोजेक्ट बनाने के लिए खास प्लानिंग की है। इस प्लानिंग के मुताबिक सलमान खान और शाहरुख खान पठान वर्सेज टाइगर के लिए फीस नहीं लेंगे। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है कि सलमान खान और शाहरुख खान इतनी बड़ी फिल्म के लिए फीस न लें? तो बता दें शाहरुख खान और सलमान खान इस मूवी के प्रॉफिट में शेयर लेंगे।

बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ खास डील की है, जिसके मुताबिक वो इन दोनों कलाकारों को फिल्म के प्रॉफिट में 40-40 प्रतिशत का शेयर देंगे। सलमान खान और शाहरुख खान इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं जो प्रॉफिट शेयरिंग पर ही काम करते हैं। हालांकि पठान वर्सेज टाइगर जैसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए ये दोनों स्टार्स कितने प्रतिशत प्रॉफिट शेयर लेंगे, यह फैसला करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन आदित्य चोपड़ा ने इसका रास्ता भी निकाल लिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article