Tiger 3 vs Ganapath Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। भाईजान के फैन्स काफी लंबे समय से 'टाइगर 3' के टीजर को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान वाईआरएफ की हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' में एक बार फिर कटरीना कैफ के साथ ऑनस्क्रीन दिखाई देंगे। इस फिल्म इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेकर्स ने फिल्म के टीजर को जारी करने की रिलीज डेट तय कर ली है।
दिलचस्प बात यह है कि टाइगर श्रॉफ ने भी अपनी आने वाली एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी 'गणपत पार्ट 1' (Ganapath Part 1) के टीजर को रिलीज करने की घोषणा की। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'टाइगर 3' के टीजर रिलीज होने की खबरों के बाद टाइगर श्रॉफ स्टारर के मेकर्स ने 'गणपत' के टीजर की रिलीज डेट को टालने का फैसला किया है।
कथित तौर पर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के मेकर्स इसी हफ्ते टीजर को रिलीज करने की तैयारी में हैं। वाईआरएफ के मालिक आदित्य चोपड़ा ने 'टाइगर 3' के टीजर को यश चोपड़ा की बिर्थ एनिवर्सरी यानी 27 सितंबर के दिन पेश करने की प्लानिंग में हैं। ऐसे में अब टाइगर श्रॉफ की 'गणपत पार्ट 1' के मेकर्स ने टीजर जारी करने के लिए लॉक की कई डेट को आगे टालने का फैसला किया है। टाइगर श्रॉफ स्टारर के मेकर्स ने अब सलमान खान की फिल्म के टीजर को रिलीज करने का रास्ता साफ कर दिया है।
