बॉलीवुड

Salman Khan की 'Tiger 3' में टीवी की इस हसीना को मिला बड़ा ब्रेक, निभाएंगी अहम किरदार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 09:37 AM IST

Ridhi Dogra in Salman Khan's Tiger 3: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सलमान खान स्टारर में मेकर्स ने टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा को कास्ट करने का फैसला किया है।

Image

Salman and Ridhi Dogra

Ridhi Dogra in Salman Khan's Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने अपने फैन्स को जानकरी देते हुए बताया था कि 'टाइगर 3' 2023 में ईद पर नहीं बल्कि दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान की फिल्म में टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) की एंट्री होती नजर आ रही है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रिद्धि डोगरा को सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर 3' में एक अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। रिद्धि डोगरा टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कई ओटीटी सीरीज में भी धांसू रोल निभा चुकी हैं। यही वजह है कि मेकर्स ने फिल्म के लिए रिद्धि डोगरा को चुना है। हालांकि रिद्धि डोगरा के किरदार का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि फैन्स उन्हें एक जबरदस्त रोल में देखेंगे। फिल्म की शूटिंग इस समय जारी है।

रिद्धि डोगरा की बात करें तो उन्हें टीवी शोज 'मर्यादा'और ओटीटी सीरीज 'असुर' के लिए जाना-जाता है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स में एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग की लोहा मनवा चुकी हैं। ऐसे में सलमान खान के साथ रिद्धि डोगरा को 'टाइगर 3' में देखना काफी दिलचस्प होगा। बता दें इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे। वैसे आप 'टाइगर 3' में हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री से कितने सहमत हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट के जरिए जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article