The Vaccine War Poster Out: 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) की सफलता के बाद फैंस विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की अपकमिंग फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। विवेक ने कुछ समय पहले अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर हिंट दिया था। अब उन्होंने अपने यूनिक प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक शेयर किया है। निर्देशक विवेक अग्नीहोत्री के अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) है। फिल्म के पोस्टर में वैकसीन की तस्वीर दिखाई दे रही हैं। 'द वैक्सीन वॉर' की कहानी सत्य घटना पर आधारित होगी। ये फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर साल 2023 में रिलीज होगी।
फिल्म के पोस्टर में वैक्सीन की बोतल दिखाई दे रही है, जिस पर द वैक्सीन वॉर लिखा है। ये फिल्म 11 भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म की कास्ट को लेकर फिलहाल काम चल रहा है। इस पोस्टर पर लिखा है, एक ऐसी लड़ाई, जो आपने लड़ी लेकिन इसके बारे में आपको पता नहीं है, और ये लड़ाई आपने जीती भी है।
विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया द वैक्सीन वॉर का पोस्टर
द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लॉकडाउन के बाद फिल्म की रिकॉड तोड़ कमाई ने सभी रिकॉड तोड़ दिए थे। द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे। अनुपम खेर की शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। द कश्मीर फाइल्स का प्रोडक्शन उनकी पत्नी पल्लवी ने संभाला था। विवेक की नई फिल्म का प्रोडक्शन भी पल्लवी ही संभाल रही हैं।
रणबीर कपूर की फिल्म के साथ क्लैश होगी द वैक्सीन वॉर
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म रणबीर कपूर की एनिमल से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगी। एनिमल एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट फिल्म है। फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर पर आधारित है। एनिमल की ज्यादातर शूटिंग मुंबई और दिल्ली में हुई है। एनिमल का निर्देशन कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप सिंह वांगा कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।
