अभिनेता रणवीर सिंह 'धुरंधर' मूवी सीरीज से सफलता का वो स्वाद चख चुके हैं कि अब उन्हें बिग बजट प्रोजेक्ट्स करने का चस्का लग गया है। वो किसी भी छोटी फिल्म में हाथ डालने के मूड में नहीं लग रहे हैं और यही कारण है कि उन्होंने फरहान अख्तर की 'डॉन 3' से भी दूरी बना ली है। रणवीर सिंह का नाम 'शक्तिमान' से भी काफी दिनों तक जुड़ता रहा लेकिन बात ना बनते देख उन्होंने ऐसा दांव चला है कि देश के बड़े-बड़े एक्टर्स के पैरों तले जमीन खिसक गई है। ताजा खबर की मानें तो एक्टर रणवीर सिंह ने लेखक अमीश त्रिपाठी की सफल बुक सीरीज 'द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा' पर फिल्म बनाने का फैसला लिया है, जिसके राइट्स भी उन्होंने चुपचाप खरीद लिए हैं। रणवीर सिंह ये मेगा बजट प्रोजेक्ट अपने बैनर 'मां कसम फिल्म्स' तले बनाएंगे, जिसके लिए वो आदित्य बिड़ला के 'बिड़ला स्टूडियोज' के साथ हाथ मिलाने का प्लान बना रहे हैं। रणवीर सिंह का ये सपना साल 2028 तक साकार होने की उम्मीद है, जिस पर काम चालू हो चुका है। रणवीर सिंह से पहले करण जौहर और संजय लीला भंसाली जैसे कलाकार भी 'द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा' पर मेगा बजट फिल्म सीरीज लाने का सपना देख चुके हैं, जो साकार नहीं हुआ। आइए आपको 'द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा' की वो अनकही दास्तां सुनाते हैं, जिसमें ऋतिक-वरुण के साथ-साथ सलमान खान का नाम भी शामिल है। (ये भी पढ़ें: Ranveer Singh ने मुंहमांगी रकम देकर खरीदे 'The Immortals Of Meluha' के राइट्स, निभाएंगे महादेव का किरदार?)
Karan Johar ने देखा Salman Khan को 'मेलुहा' बनाने का सपना
Salman Khan As Shiva in The Immortals of Meluha
करण जौहर बॉलीवुड के उन दूरदर्शी निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं, जो भविष्य को बहुत जल्दी सूंघ लेते हैं। साल 2012 में उन्हें अहसास हो गया था कि भारतीय सिनेमा जल्द ही करवट लोगा और दुनिया चौंक उठेगी। ऐसे में करण जौहर ने लम्बी छलांग मारने की सोची और अमीष त्रिपाठी से उनकी सफल बुक सीरीज 'द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा' के राइट्स खरीद लिए। करण जौहर को पता था कि 'द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा' पर फिल्म बनानी है तो इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर सलमान खान के साथ हाथ मिलाना पड़ेगा क्योंकि वो ही उस वक्त ऐसे एक्टर थे जो लगातार ब्लॉकबस्टर पर ब्लॉकबस्टर दे रहे थे। करण जौहर और सलमान खान के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर बातें शुरू हुईं और न्यूज में फैल गया कि जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन एक मेगा बजट मूवी 'शुद्धि' का ऐलान करेगा, जिसमें सलमान भगवान शिव की भूमिका में दिखेंगे। हालांकि लाख कोशिशों के बाद भी ये प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सका क्योंकि इसके लिए बहुत बड़ी धनराशि की जरूरत थी। उस वक्त कोई भी फाइनेंसर इतना बड़ा अमाउंट देने को तैयार नहीं था और फिर सलमान भी दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए।
Karan Johar पहुंचे Hrithik Roshan के पास
Hrithik Roshan As Shiva in The Immortals of Meluha
सलमान खान जब करण जौहर के सपने से अलग हो गए तो उन्होंने ऋतिक रोशन का रुख किया। ऋतिक रोशन 2000 के बाद बॉलीवुड में एंट्री करने वाले सबसे सफल मास एक्टर हैं। करण को पता था कि अगर सलमान खान के अलावा इस प्रोजेक्ट को कोई हिट करा सकता है तो वो ऋतिक रोशन ही हैं। करण ने ऋतिक को अपना सपना सुनाया और दोनों के बीच ये बात हुई कि ये प्रोजेक्ट दोबारा शुरू किया जाएगा। एक बार फिर से इंडस्ट्री और न्यूज पेपर्स में ये खबरें फैलने लगीं कि करण जौहर की बिग बजट 'शुद्धि' फ्लोर पर आने जा रही है, जो कभी सलमान खान करने वाले थे। हालांकि ऋतिक के साथ भी ये प्रोजेक्ट कभी शुरू नहीं हुआ। असल में जब करण जौहर ऋतिक रोशन के पास 'शुद्धि' लेकर पहुंचे थे तब वो हेल्थ इश्यू से जूझ रहे थे। ऋतिक रोशन चाहते थे कि करण जल्द से जल्द ये प्रोजेक्ट शुरू कर दें ताकि वो इसकी शूटिंग करके अपना इलाज कराने जा पाएं लेकिन करण को थोड़ा वक्त लग रहा था। बस फिर क्या था ऋतिक रोशन ने खुद ही करण जौहर के सपने से दूरी बना ली और एक बार फिर से ये प्रोजेक्ट अधर में ही लटक गया। (ये भी पढ़ें: Drishyam 3: मोहनलाल की फिल्म से अलग होगी Ajay Devgn स्टारर की कहानी, डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी)
बीच में Varun Dhawan का भी जुड़ा था नाम
Varun Dhawan As Shiva in The Immortals of Meluha
सलमान खान और ऋतिक रोशन जैसे बड़े स्टार्स से ना सुनने के बाद करण जौहर हताश हो गए। उन्हें नहीं लग रहा था कि अब उनका मेगा बजट प्रोजेक्ट 'शुद्धि' दोबारा कभी शुरू हो पाएगा लेकिन तभी इंडस्ट्री में एंट्री मारी एक क्यूट लड़के ने, जिसकी दुनिया दीवानी हो गई। डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने करण जौहर के बैनर की ही 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' साइन की और फिर एक के बाद एक हिट्स की झड़ी लगा दी। करण जौहर को लगने लगा कि वरुण धवन उनकी 'शुद्धि' को रिवाइव करा सकते हैं क्योंकि दर्शक उन्हें पसंद कर रहे हैं। करण ने वरुण के साथ 'शुद्धि' दोबारा बनाने का प्लान बनाया और इस प्रोजेक्ट पर फिर से काम शुरू हो गया। हालांकि वरुण उस वक्त काफी नए थे, जिस कारण उन पर फाइनेंसर्स मोटी रकम लगाने से डर रहे थे। बस फिर क्या था... सलमान खान और ऋतिक रोशन के बाद एक बार फिर से 'शुद्धि' के साथ एक कलाकार का नाम जुड़कर ही रह गया लेकिन ये कभी भी शुरू नहीं हो सकी।
अमीश त्रिपाठी ने करण जौहर से वापस लिए राइट्स और संजय लीला भंसाली के साथ मिलाया हाथ
Ameesh Tripathi ने Sanjay Leela Bhansali को बेचे The Immortals of Meluha के राइट्स
करण जौहर की लाख कोशिशों के बाद भी अमीश त्रिपाठी को जब ये लगने लगा कि उनकी बुक सीरीज 'द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा' पर फिल्म नहीं बन पाएगी तो उन्होंने अपनी बुक के राइट्स वापस ले लिए। इसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिलाया जो 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और 'रामलीला' जैसी सफल फिल्में देकर हाउसहोल्ड नेम बन गए थे। अमीश के साथ-साथ संजय भी 'द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा' को शुरू करने के लिए एक्साइटेड थे और दोनों की जोड़ी खबरों में छा गई कि ये साउथ के किसी हीरो को साइन करने जा रहे हैं लेकिन ये खबरें सिर्फ खबरें ही बनकर रह गईं हकीकत में तब्दील ना हो सकीं।
Ranveer Singh पूरा करेंगे अमीश त्रिपाठी का सालों पुराना सपना
Ranveer Singh As Shiva In The Immortals of Meluha
अमीष त्रिपाठी की बुक सीरीज 'द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा' लोगों के बीच अपना लोहा मनवा चुकी है। लोगों को ये कहानी बहुत पसंद आई है और सिर्फ अमीश ही नहीं बल्कि पूरा देश इस कहानी को पर्दे पर देखना चाहता है। सलमान खान, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, करण जौहर और संजय लीला भंसाली जैसे बड़े नाम अमीष त्रिपाठी का जो सपना सालों से पूरा नहीं कर पाए हैं, उसको साकार करने का जिम्मा अब रणवीर सिंह ने उठाया है।
रणवीर सिंह एक ऐसी कहानी की तलाश में थे, जो उन्हें सुपरस्टार से मेगास्टार बना दे और उन्हें वो मिल चुकी है। फिल्म की कास्टिंग क्या होगी, इसे डायरेक्ट कौन करेगा और इसे बनाने में कितना रुपये लगेगा... ये जानकारियां सामने नहीं आई हैं लेकिन आदित्य बिड़ला का साथ मिलने के बाद ये सपना 90% तो सच होता नजर आ रहा है। हालांकि ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 'द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा' के साथ जो श्राप सालों से जुड़ा हुआ है क्या वो फाइनली मिटेगा या नहीं? वैसे आपके अनुसार 'द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा' में रणवीर सिंह भगवान शिव के अवतार में कैसे दिखेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
