बॉलीवुड

The Diplomat: जॉन अब्राहम स्टारर की मेकर्स ने बदल डाली रिलीज डेट, अब होली पर हिलेंगे सिनेमाघर

John Abraham's The Diplomat New Release Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) की नई फिल्म 'द डिप्लोमैट' (The Diplomat) की रिलीज डेट अब मेकर्स ने एक हफ्ता आगे बढ़ा दिया गया है। यह फिल्म अब होली के खास मौके पर सिनेमाघरों में धूम मचाती दिखाई देंगी।

Image

John Abraham's The Diplomat

John Abraham's The Diplomat New Release Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) की नई फिल्म 'द डिप्लोमैट' (The Diplomat) की रिलीज डेट में मेकर्स ने बदलाव कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का धांसू ट्रेलर जारी कर फैन्स की बेताबी बढ़ा दी थी। इस मूवी में जॉन अब्राहम को डिप्लोमैट जेपी सिंह के रोल में देखा जाएगा। निर्माताओं कुछ देर पहले ही जॉन अब्राहम स्टारर की नई रिलीज को सोशल मीडिया के माध्यम से फैन्स के बीच जारी कर दिया है। आइए देखें अब यह मूवी किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

एक हफ्ता आगे बढ़ाई गई 'द डिप्लोमैट' की रिलीज डेट

टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से बताया है कि जॉन अब्राहम (John Abraham) की नई फिल्म 'द डिप्लोमैट' (The Diplomat) अब 14 मार्च यानी होली के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह पहले ७ मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स इसे आगे खिसककर लोगों का इंतजार और लंबा कर दिया है। फिल्म के कई पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'इंतजार भले ही लंबा हो गया है लेकिन प्रभाव भी मजबूत होगा। अब द डिप्लोमैट 14 मार्च के दिन रिलीज होने वाली है।'

शिवम नायर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द डिप्लोमैट' जॉन अब्राहम के अलावा कुमुद मिश्रा, सादिया खतीब, शारिब हाशमी और सहर शेहनाज सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम को आखिरी बार फिल्म 'वेदा' में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article