बॉलीवुड

इवेंट में पलक तिवारी से मिलने के लिए बेकाबू हुई भीड़, लोगों ने एक्ट्रेस को घेरा तो बड़ी मुश्किल से बचाई जान

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 30, 2025, 06:55 AM IST

Palak Tiwari Stuck in Crowd Video: श्वेता तिवारी के बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी (Palak Tiwari) का अभी हाल में एक वीडियो सामने आया है। पलक तिवारी फिल्म द भूतनी के एक इवेंट में पहुंचे के दौरान भीड़ में फंस गई। इस भीड़ से बचान के लिए एक्ट्रेस की टीम ने ये एक्शन लिया।

Image

Palak Tiwari

Palak Tiwari Stuck in Crowd Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी (Palak Tiwari) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द भूतनी (The Bhootnii) को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो सुर्खियों में आ गईं। फिल्म के एक गाने के लॉन्च इवेंट में पलक को फैंस ने ऐसा घेर लिया कि उन्हें कार से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मुंबई में हुए इस इवेंट में फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पलक को देखते ही लोग चिल्लाने लगे, और उनकी कार के चारों तरफ भीड़ लग गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लोगों के बीच फंसी पलक तिवारी

श्वेता तिवारी के बेटी पलक तिवारी अपनी नई मूवी द भूतनी से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं। पलक तिवारी इस मूवी का जमकर प्रमोशन भी करती दिख रही हैं। इसी बीच पलक तिवारी फिल्म द भूतनी के एक सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंची। इस इवेंट में एंट्री करने से पहले पलक तिवारी को एक भीड़ का सामना करना पड़ा। इस दौरान पलक तिवारी को भीड़ से बचाने के लिए उनकी टीम को एक्ट्रेस को कंधों पर बैठाकर अंदर ले जाना पड़ा। इस भीड़ को देख वो थोड़ी घबरा भी गई थीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पलक तिवारी ने इवेंट में किया डांस

इस भीड़ का सामना करने के बाद जब पलक तिवारी की इवेंट में एंट्री हुई तो एक्ट्रेस ने फिल्म द भूतनी के नए गाने पर धांसू डांस कर सबका दिल जीत लिया। आपको बता दें कि फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और मौनी रॉय (Mouni Roy) भी लीड रोल में हैं। भूतनी एक हॉरर-कॉमेडी है। ये फिल्म कल यानी 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। पलक तिवारी की नई वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article