बॉलीवुड

The Ba***ds Of Bollywood: करीना कपूर ने आर्यन खान की फिल्म का किया रिव्यू, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Kareena Kapoor Reviews The Ba***ds Of Bollywood: आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू वेब शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds Of Bollywood) नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। इस सीरीज को देखने के बाद अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की जमकर तारीफ की है।

Image

Pics Credit: IMDb

Kareena Kapoor Reviews The Ba***ds Of Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का वेब शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 18 सितंबर के दिन रिलीज हो गया है। इस सीरीज को फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। आर्यन खान की यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। 17 सितंबर की शाम 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्क्रीनिंग भी मुंबई में होस्ट की गई थी। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds Of Bollywood) देखने के बाद अब सेलेब्स ने धीरे-धीरे सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने रिव्यू साझा करने शुरू कर दिए हैं। रिव्यू शेयर वाले सेलेब्स की लिस्ट में अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का नाम जुड़ गया है।

करीना खान को पसंद आई 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'

आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर बेबो ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना रिएक्शन शेयर किया है। आर्यन खान की डायरेक्शन और फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए करीना कपूर ने लिखा, 'शो बेहद पसंद आया। लगातार देखा... बहुत मजा आया। शाबाश आर्यन खान।' पोस्ट शेयर करते हुए करीना कपोर ने आर्यन खान के माता-पिता शाहरुख खान और गौरी को भी टैग किया।

Kareena Kapoor's Post

Kareena Kapoor's Post

आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, सहर बाम्बा, राघव जुयाल, आन्या सिंह, मोना सिंह, मनोज पाहवा, गौतमी कपूर, रजत बेदी और मनीष चौधरी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस वेब शो में आमिर खान, रणवीर सिंह, बादशाह, करण जौहर और इमरान हाशमी सहित कई सेलेब्स का कैमियो भी है। वैसे आपको यह सीरीज कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article