बॉलीवुड

Thalapathy 68 में Thalapathy Vijay की बहन बनेगी ये साउथ हसीना!! जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

Ivana joins Thalapathy 68: फिल्म लियो की बम्पर सफलता के बाद कलाकार थलापति विजय के सितारे बुलंदी पर हैं। थलापति विजय इन दिनों अपनी नई फिल्म थलापति 68 के लिए कमर कस रहे हैं, जिसकी कास्टिंग चल रही है। खबरों की मानें तो इसमें सेल्फी स्टार इवाना की एंट्री हो गई है, जो थलापति विजय की बहन का रोल प्ले करेंगी।

Image

Thalapathy 68

Ivana joins Thalapathy 68: डायरेक्टर एसएस राजामौली की बाहुबली सीरीज के बाद से ही साउथ फिल्में पूरे देश में धमाल मचा रही हैं। कुछ दिनों पहले थलापति विजय की एक्शन मूवी लियो रिलीज हुई थी, जिसमें संजय दत्त भी अहम किरदार में दिखाई दिए थे। फिल्म लियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसने जमकर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म लियो की बम्पर सफलता के बाद थलापति विजय अपनी नई फिल्म थलापति 68 में व्यस्त हो चुके हैं। इस फिल्म की स्टारकास्ट भी लियो जितनी ही लम्बी चौड़ी होगी। फिल्म थलापति 68 का डायरेक्शन वेंकट प्रभु कर रहे हैं।

Thalapathy Vijay की 68वीं मूवी में हुई सेल्फी एक्ट्रेस इवाना की एंट्री

थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म थलापति 68 की कास्टिंग इन दिनों जोरों-शोरों से चल रही है। फिल्म थलापति 68 को लेकर सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो इसमें सेल्फी स्टार इवाना की एंट्री हो गई है। फिल्म थलापति 68 में इवाना एक्टर थलापति विजय की बहन का रोल निभाती दिखाई देंगी। इवाना को अपना रोल काफी पसंद आया है और उन्होंने मेकर्स को तुरंत हां कह दी है। फिल्म के मेकर्स जल्द ही इवाना के नाम का आधिकारिक ऐलान कर देंगे। सेल्फी के बाद से इवाना की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है, जिस कारण दर्शक उन्हें थलापति 68 में देखने के लिए उत्साहित हैं।

फिल्म थलापति 68 की बात करें तो इसमें थलापति विजय और इवाना के साथ-साथ माइक मोहन, जयराम, स्नेहा, लैला, योगीबाबू, वीटीवी गणेष अजमल आमिर, वैभव, प्रेमगी, अजय राज और अरविंद आकाश भी दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के अंतर्गत किया जाएगा। फिल्म थलापति 68 का म्यूजिक युवान शंकर राजा देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article