Tere Ishk Mein X Review: साल 2025 दिल टूटे आशिकों के नाम रहा है। पहले इस साल रिलीज हुई सैयारा ने दर्शकों को खूब रुलाया और उन्हें एक ऐसी कहानी दिखाई जिसने सबको एंटरटेन किया और अब सिनेमाघरों में डायरेक्टर आनंद एल राय की तेरे इश्क में रिलीज हो चुकी है, जिसमें धनुष और कृति सेनॉन अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म की कहानी भी दिल टूटे आशिकों की है, जिसे देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था, जिस कारण वो सुबह-सुबह सिनेमाघर पहुंच गए हैं। अगर तेरे इश्क में को मिल रहे फर्स्ट रिएक्शन्स की बात करें तो वो कमाल के हैं, जिन्हें देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म भी सबके दिलों में जगह बनाएगी। (इसे भी पढ़ें: Tere Ishq Mein Advance Booking: धनुष-कृति सेनॉन स्टारर को मिलेगी धांसू शुरुआत, एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़)
Image Source: Movie Poster
दर्शकों ने तेरे इश्क में को बताया 2025 की बेस्ट रोमांटिक मूवी
28 नवम्बर की सुबह सिनेमाघरों में तेरे इश्क में देखने के लिए पहुंचे दर्शकों ने धनुष-कृति सेनॉन की एक्टिंग को सलाम किया है और इस फिल्म को साल 2025 की बेस्ट रोमांटिक मूवी बताया है। फिल्म तेरे इश्क में पर दर्शक बेशुमार प्यार बरसा रहे हैं और इसके साथ अच्छे से कनेक्ट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने सिनेमाघर से ट्वीट करते हुए लिखा है, "मैंने तेरे इश्क में का फर्स्ट हाफ देख लिया है और मैं कह सकता हूं कि ये फइल्म ब्लॉकबस्टर होगी। फिल्म का म्यूजिक कमाल का है और दोनों एक्टर्स ने अच्छी एक्टिंग की है। जिस पेस पर फिल्म का फस्ट् हाफ चल रहा है और यूं ही इसका सेकेंड हाफ भी चलता है तो तेरे इश्क में की सफलता आसमान छुएगी।" (इसे भी पढ़ें: Tere Ishk Mein Box office Day 1: पहले दिन बजेगा धनुष-कृति सेनॉन स्टारर का डंका, कमाई रहेगी इतने करोड़)
तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने भी लिखा है, "आज मुक्ति डे है। हम सभी को जिस दिन का इंतजार था, वो आ गया है। तेरे इश्क में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मैं अपनी शुभकामनाएं इस फिल्म के लिए भेजता हूं। ये फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी और खूब एंटरटेन करेगी। कृति-धनुष ने कमाल की परफॉर्मेंसेज दी हैं।"
आप दर्शकों के द्वारा किए जा रहे ट्वीट नीचे देख सकते हैं:
बता दें फिल्म तेरे इश्क में ने रिलीज से पहले शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी, जिसे देखने के बाद ट्रेड पंडितों ने घोषणा कर दी थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग लेगी। फिल्म तेरे इश्क में को सिनेमाघरों से जैसा रिस्पांस मिल रहा है तो ये भी कहा जा सकता है कि इसकी पहले दिन की कमाई 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
