बॉलीवुड

Animal Advance Booking Report: रणबीर कपूर की एनिमल कर रही है छप्परफाड़ कमाई, जल्द पार करेगी 10 करोड़ का आंकड़ा

Animal Advance Booking Report: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग मूवी एनिमल (Animal) लगातार ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंकाने का काम कर रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग हाल में ही शुरू हुई थी। फिल्म को लेकर सामने आ रही खबरों की मानें तो एडवांस बुकिंग के जरिए एनिमल जल्द ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

Image

Animal Advance Booking

Animal Advance Booking Report: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग एक्शन मूवी एनिमल की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स लगातार ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंकाने का काम कर रही हैं। फिल्म एनिमल को लेकर दर्शकों में किस कदर की दीवानगी है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि एनिमल जल्द ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म एडवांस बुकिंग के जरिए जो कमाई कर रही है, उसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि 1 दिसम्बर के दिन रणबीर कपूर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने का ऐसा सिलसिला शुरू करेंगे, जो कई कलाकारों की नींदें उड़ा देगा।

एनिमल ने की 8.50 करोड़ की कमाई

ट्रेड पंडितों द्वारा जारी की गई रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की एनिमल ने अब तक एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में 8.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म एनिमल द्वारा दर्ज कराए जा रहे आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि एनिमल रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी मूवी साबित हो सकती है। अगर फिल्म दर्शकों के दिलों को भा गई तो ये साल 2023 के कई सारे रिकॉर्ड तोड़कर लोगों को चौंका सकती है।

रणबीर कपूर समेत सभी कलाकारों ने की है जबरदस्त एक्टिंग

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के इनसाइडर्स की मानें तो रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकारों ने भी एनिमल में शानदार अदाकारी की है। फिल्म एनिमल का ट्रेलर देखने के बाद तो दर्शक इस मूवी के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। खास करके बॉबी देओल का रोल दर्शकों को काफी उत्साहित कर रहा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article