
Tejas Movie Review Live Updates: वर्दी में चमकीं कंगना रनौत, बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई दमदार मूवी
Tejas Full Movie Review, IMDB Rating, Tejas Full Movie Review Download in Hindi Live Updates: कंगना रनौत की मूवी तेजस (Tejas) आज 27 अक्टूबर 2023 को देशभर में रिलीज कर दी गई है। वर्दी में कंगना और भी ज्यादा खूबसूरत और इम्प्रेसिंग लग रही है। एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में कंगना ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। बीते कई दिनों से कंगना रनौत अपनी फिल्म तेजस (Tejas) के प्रमोशन को लेकर बिजी चल रही हैं। मूवी को क्रिटीक्स और ऑडियंस दोनों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म में कंगना आतंकवाद के खात्मे और अपने देश की सुरक्षा के लिए खुद की जान की बाजी लगाती दिख रही हैं। फिल्म में कंगना का एक्शन भी अच्छा लग रहा है, कुल मिलाकर तेजस एक अच्छी एंटरटेनिंग मूवी है। अच्छे रिव्यू और दमदार एक्टिंग परफॉर्मेंस के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब होती नजर आ रही है, कंगना रनौत की ये मूवी पहले दिन 2 करोड़ से भी कम की ओपनिंग कर सकती है, जो काफी कम है। आइए तेजस के रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।