Tara Sutaria Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। सभी लोगों की नजरें तारा पर टिकी हुई है। हाल ही में वो एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में उनके साथ स्टेज पर नजर आईं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सभी लोग हैरान हो गए। वायरल वीडियोज में स्टेज पर एपी ढिल्लों और तारा एक दूसरे के करीब आ गए। उस समय तारा के बॉयफ्रेंड स्टेज के नीचे खड़े होकर दोनों को साथ में डांस करते देख रहे थे। इस क्लिप को देखने के बाद लोगों ने तारा सुतारिया को खूब लताड़ लगाई। इस बीच तारा सुतारिया का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तारा सुतारिया ने दिया करारा जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर की है, जिसपर सभी की नजरें टिक गई है। इस क्लिप में तारा सुतारिया, एपी ढिल्लों के साथ डांस करती नजर आ रही है। क्लिप में तारा की अदाएं देख फैंस गदगद हो गए हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए तारा ने कहा, ' लाउड एंड प्राउड एंड इन इट टुगेदर एपी ढिल्लों। फेव क्या रात थी मुंबई का इतना प्यार हमारे गाने को देने के लिए थैंक यू और आगे भी ज्यादा म्यूजिक व यादें साथ बनाएंगे। झूठी कहानियां, चालाक एडिटिंग और पैसे देकर चलाई जा रही पीआर मुहिम हमें हिला नहीं सकतीं! आखिर में प्यार और सच ही जीतता है। तो हंसने की बारी बुलीज की है।' तारा का पोस्ट कॉन्सर्ट क्लिप की अफवाहों पर जवाब माना गया। तारा की इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने कमेंट में लिखा- 'ये तो कहना ही नहीं कि मेरा रिएक्शन का वीडियो किसी और गाने के दौरान बनाया गया था, वो भी 'थोड़ी सी दारू' के दौरान नहीं। जोकर!
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की लव स्टोरी
तारा सुतारिया और वीर ने साल 2025 की शुरुआत में डेटिंग शुरू की थी। उनकी पहली डेट काफी रोमांटिक थी। दोनों ने इसी साल अपने रिश्ते को 'इंस्टाग्राम ऑफिशियल' किया। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। तारा सुतारिया और वीर की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। तारा की हर अदा पर वीर अपनी जान छिड़कते हैं।
