Dhurandhar 2 फैन क्लब में शामिल हुईं काजोल की मम्मी तनुजा, बोली ये बात

Tanuja praised Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 को जो भी देख रहा है, फैन बनता जा रहा है। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। अदाकारा तनुजा ने हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 देखी, जिसकी तारीफ करते हुए उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर को कमाल का डायरेक्टर बताया है।

Tanuja praised Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की हालिया रिलीज मूवी धुरंधर 2 सिनेमाघरों में लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म की लोकप्रियता का आलम ये है कि इस फिल्म को देखने के लिए हर उम्र के दर्शक सिनेमाघर जा रहे हैं। बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक तनुजा भी धुरंधर 2 को देख चुकी हैं। काजोल की मां तनुजा को रणवीर सिंह की धुरंधर 2 काफी पसंद आई है और उन्होंने मूवी के साथ-साथ डायरेक्टर आदित्य धर की भी जबरदस्त तारीफ की है। तनुजा की बेटी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तनुजा आदित्य धर की तारीफ करती नजर आ रही हैं और बोल रही हैं कि उन्होंने बेहतरीन मूवी बनाई है। (इसे भी पढ़ें: 'Dhurandhar 2' BO collection: 1500 करोड़ी होने से इंच भर दूर है रणवीर सिंह की फिल्म, देखें आंकड़े)

Tanuja Dhurandhar 2 Review

Image Source: TNN/Social

काजोल की मां तनुजा को पसंद आई आदित्य धर की धुरंधर 2

अदाकारा तनीषा मुखर्जी बीते दिन अपनी मां तनुजा के साथ फिल्म धुरंधर 2 देखने के लिए पहुंची थीं। तनीषा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें तनुजा आदित्य धर की तारीफ करती दिख रही हैं। तनुजा के अनुसार, "फिल्म में सबने कमाल का काम किया है। धुरंधर 2 के असली हीरो डायरेक्टर आदित्य हैं। उन्होंने काफी लम्बी मूवी बनाई है लेकिन इससे मन नहीं भरता है। उन्होंने काफी मेहनत की है और वो मेहनत स्क्रीन पर दिखाई भी देती है। वो बेहतरीन डायरेक्टर हैं।" (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar: चौधरी असलम की पत्नी हुईं संजय दत्त की परफॉर्मेंस की कायल, बोलीं 'एक बार तो लगा कि...')

बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार कर रही है धुरंधर 2

एक्टर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में संजय दत्त, आर माधवम, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत कई कलाकार हैं, जिनकी खूब तारीफ हो रही है। डायरेक्टर आदित्य धर ने हर एक किरदार को खूबसूरती से पेश किया है, जिस कारण सभी एक्टर्स सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। फिल्म धुरंधर 2 की कमाई की बात करें तो इसने 15 दिनों में ही ग्लोबली 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म धुरंधर 2 जल्द ही ग्लोबली 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी और भारतीय सिनेमा की बिगेस्ट हिट का खिताब अपने नाम करेगी।

End of Feed