Tamannaah Bhatia and Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) अचानक अपने लुक की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया के जमाने में सेलिब्रिटी का लुक काफी लाइमलाइट में रहता है। ऐसे में अगर कोई सितारे एक जैसे कपड़ों में नजर आए तो इसका अलग मुद्दा खड़ा हो जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर तमन्ना को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। तमन्ना पर शिल्पा शेट्टी की डबल टोंड जींस (Double Toned Jeans) लुक को चोरी करने का आरोप लगाया जा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि तमन्ना ने बिलकुल हूबहू वही जींस पहनी है जो शिल्पा शेट्टी ने पहली थी। वहीं कुछ का मानना है कि यह महज एक संयोग हो सकता है। इसपर लोगों का रिएक्शन लगातार सामने आ रहा है।
Tamannaah Bhatia and Shilpa Shetty
क्या तमन्ना ने कॉपी किया शिल्पा शेट्टी का लुक?
सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें एक वीडियो में शिल्पा शेट्टी दो रंग की जींस पहने दिख रही हैं। वहीं दूसरी वीडियो में तमन्ना भी वहीं जींस पहने दिख रही हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'पूरा शिल्पा शेट्टी का लुक कॉपी किया हुआ है लेकिन तमन्ना ज्यादा हॉट लग रही है।' वही एक यूजर्स ने बड़ा ही मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे ऐसा भी हो सकता है कि दोनों का दर्जी एक ही हो।'
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने मनीष मल्होत्रा के बर्थडे बैश में इस लुक को कैरी किया था, जिसको फैंस ने भी काफी पसंद किया। वहीं अगर तमन्ना भाटिया की बात करें तो बाहुबली एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म प्लान A और प्लान B में रितेश देशमुख के साथ नजर आने वाली हैं, वहीं वह एक तमिल रीमेक फिल्म भोला शंकर में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी।
