बॉलीवुड

तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग ब्रेकअप के बाद लव लाइफ पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'प्यार तो बिना शर्तों वाला...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 12, 2025, 06:12 PM IST

Tamannaah Bhatia on Her Love Life: बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने हाल ही में अपनी लव लाइफ और रिलेशनशिप्स को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। तमन्ना भटिया ने इस दौरान सच्चे प्यार पर भी अपना रिएक्शन दिया। तमन्ना भाटिया का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: IMDb

Tamannaah Bhatia on Her Love Life: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। तमन्ना भाटिया की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद के एक अपडेट्स सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान तमन्ना भाटिया अपनी लव लाइफ और रिलेशनशिप्स पर खुलकर बात की। इस इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने एक्स-बॉयफ्रेंड विजय वर्मा (Vijay Varma) संग ब्रेकअप भी रिएक्शन दिया। तो चलिए जानते हैं तमन्ना भाटिया ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या खुलासे किए।

तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग ब्रेकअप पर कही ये बात

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। तमन्ना भाटिया ने अभी हाल ही में NDTV को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान तमन्ना भाटिया अपनी लव लाइफ पर बात करती दिखीं। तमन्ना भाटिया ने कहा कि 'प्यार तो बिना शर्तों वाला होना चाहिए, वो एकतरफा ही होता है। ये आपका प्यार है। दो लोग अलग-अलग एक-दूसरे से प्यार कर सकते हैं, लेकिन असल में प्यार आपके दिल की बात है। जैसे ही आप उम्मीदें लगाते हैं या चाहते हैं कि दूसरा वैसा बने जैसा आप चाहते हैं वो बस लेन-देन बन जाता है। प्यार का मतलब है अपने पार्टनर को आजादी देना, न कि उस पर अपनी उम्मीदें थोपना।' तमन्ना भाटिया कि इन बातों को विजय वर्मा के साथ हुए ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस वेब सीरीज में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया इस इंटरव्यू के साथ-साथ अपनी अपकमिंग वेब सीरीज डू यू वाना पार्टनर (Do You Wanna Partner) को लेकर भी खबरों में हैं। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 12 सितंबर को दस्तक देगी। इस सीरीज में तमन्ना भाटिया के साथ जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi), नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) भी अहम रोल में हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article