बॉलीवुड

ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर, आयुष्मान खुराना पर टूटा दुखों का पहाड़

Tahira Akshyap Breast Cancer: बॉलीवुड कलाकार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की पत्नी ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी दी है कि उन्हें एक बार फिर से ब्रेस्ट कैंसर ने जकड़ लिया है। ताहिरा कश्यप के सोशल मीडिया पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्हें धैर्य से काम लेने की सलाह दे रहे हैं।

Image

Tahira Kashyap

Tahira Akshyap Breast Cancer: बॉलीवुड राइटर और डायरेक्टर ताहिरा कश्यप ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि उन्हें एक बार फिर से ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया है। ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम के जरिए एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। ताहिरा कश्यप के पोस्ट पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं, जो उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। ताहिरा कश्यप को इससे पहले भी एक दफा ब्रेस्ट कैंसर हो चुका है, जिससे वो जीत चुकी हैं। फैंस का कहना है कि ताहिर एक दफा फिर से ये लड़ाई जीतेंगी और उनकी जिंदगी में खुशियां लौट आएंगी।

ताहिर कश्यप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'जब जिंदगी तुम्हें खट्टा नींबू दे तो उससे अच्छी ड्रिंक बना लो। जब जिंदगी बहुत ठीक सी लगती है तो वो तुम्हारी ओर खट्टे नींबू फिर से फेंकती है और जिन्हें निचोड़कर तुम काला खच्टा बना सकते हो। किसी के लिए ये ड्रिंक बहुत अच्छी लग सकती है तो किसी के लिए ये एक और चांस हो सकती है कि वो कुछ अच्छा करे। मेरी रिपोर्ट में ये आया है कि मुझे एक बार फिर से ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। भले ही आज वर्ल्ड हेल्थ डे न हो लेकिन फिर भी आप सभी अपने लोगों का ख्याल रखें।'

ताहिरा कश्यप के इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआएं मांग रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'ताहिरा जी आप चिंता न करिए। आप जल्द ही ठीक हो जाएंगी।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'ताहिरा जी आप फिर से ब्रेस्ट कैंसर को हराएंगी और जिंदगी को गुलजार करेंगी। हमें आप पर पूरा भरोसा है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article