Ananya Panday in Tees Maar Khan 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर निर्माता-निर्देशक फराह खान ने साल 2010 में फिल्म 'तीस मार खां' को डायरेक्ट किया था। इस मूवी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म को लोगों की ओर से अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे और यह बॉक्स ऑफिस पर भी खास कमाई नहीं कर पाई थी। इस मूवी में एक आइकॉनिक डांस नंबर 'शीला की जवानी' भी था, जो ब्लॉकबस्टर रहा था। अब जो खबरे सामने आई है उसके मुताबिक फिल्म 'तीस मार खां 2' को बनाने की बड़ी प्लानिंग की जा रही है। फराह खान ने हाल ही में ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' पर फिल्म 'तीस मार खां 2' (Tees Maar Khan 2) बनाने को लेकर चर्चा की। इस मूवी में अनन्या पांडे (Ananya Panday) की एंट्री होती नजर आ रही है।
'तीस मार खां 2' में दिख सकती हैं अनन्या पांडे
ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' के एक एपिसोड में एक्ट्रेस अनन्या पांडे और फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एक एपिसोड में काजोल ने कहा, 'तीस मार खां ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया लेकिन शीला की जवानी गाने को बहुत पसंद किया गया था।' यह सुनकर फराह ने जवाब दिया, 'मैं बता दूं कि लोगों की बातों से थोड़ा हटकर इसने 15 साल पहले 64 करोड़ रुपये कमाए थे। यह Gen Z की एक कल्ट फिल्म है। जब आप पूछेंगे कि मुझे किस मूवी का सीक्वल बनाना चाहिए तो तीस मार खां लिखते हैं। इसके बाद काजोल का अजीब सा रिएक्शन देख फराह ने कहा अपने बेटे से पूछो, उसे यह बहुत पसंद आएगी।'
अनन्या निभा सकती है कैटरीना की छोटी बहन का रोल
ट्विंकल खन्ना ने बताया कि ऐसी चर्चा हुई है कि 'तीस मार खां 2' बनने की बातचीत चल रही है। इसके बाद अनन्या ने पूछा, 'क्या मैं इसका हिस्सा बन सकती हूं?' अनन्या पांडे के इस सवाल का जवाब देते हुए फराह ने कहा, 'हां तुम इसका हिस्सा बन सकती हो। इस मूवी में कैटरीना की छोटी बहन बन सकती हो।' काजोल ने मजाक में कहा, 'शीला के बाद... तुम लीला की जवानी में होंगी।' फराह खान ने भी रिएक्शन देते हुए कहा कि सुशीला की जवानी में तुम (अनन्या पांडे) हो सकती हो। इस चर्चा के बाद अब फैन्स भी 'तीस मार खां 2' में अनन्या पांडे को कैटरीना कैफ की बहन के रोल में देखने के लिए बेताब हैं।
