Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत की पांचवीं डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने दिवंगत भाई को याद करते हुए बताया कि SSR का मतलब क्या होता है। श्वेता ने बताया कि सुशांत आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं और उन्होंने सभी से आग्रह किया कि उनके नाम का इस्तेमाल करके कभी भी नकारात्मकता ना फैलाई जाए।
श्वेता सिंह कीर्ति ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा-"आज भाई की 5वीं डेथ एनिवर्सरी है, 14 जून 2020 को उनकी मृत्यु के बाद से बहुत कुछ हुआ है। अब सीबीआई ने अदालत को एक रिपोर्ट सौंप दी है और हम इसे पुनः प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं। लेकिन आज मैं जो कहना चाहती हूं, वह यह है कि चाहे कुछ भी हो जाए, हिम्मत मत हारो और भगवान और अच्छाई पर विश्वास रखो। हमेशा याद रखो कि हमारा सुशांत किसके लिए खड़ा था... पवित्रता, जीवन और सीखने के लिए। प्यार से भरा दिल जो सभी के साथ समान व्यवहार करने और दान करने में विश्वास करता था। उसकी मुस्कुराहट और उसकी आंखों में वह मासूमियत थी जो किसी के भी दिल में प्यार की लहर दौड़ा सकती थी। हमारे सुशांत इसी के लिए खड़े थे। हमें इसी के लिए खड़ा होना है। भाई कहीं नहीं गए हैं, मेरा विश्वास करें... वे आप में हैं, मुझमें हैं, हम सब में हैं।"
श्वेता ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
इसके अलावा श्वेता ने अपने दिवंगत भाई को याद करते हुए कई पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्टर अपने पिता के साथ समय बिताते हुए नज़र आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में श्वेता उनके साथ सेल्फी लेती नज़र आ रही हैं।
