बॉलीवुड

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: जानिए कितना है वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म का रनटाइम, 2 अक्टूबर को हिलेंगे सिनेमाघर

Varun-Janhvi's Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की नई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) अगले महीने यानी 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस मूवी का रनटाइम 2 घंटे 15 मिनट बताया जा रहा है।

Image

Pic Credit: IMDb

Varun-Janhvi's Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की नई रोमांटिक ड्रामा बेस्ड मूवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) 2 अक्टूबर के दिन दुनिया भर में रिलीज होने के तैयार है। इस मूवी में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा रोहित सरफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने वरुण-जान्हवी की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुसली कुमारी' का रनटाइम जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी को देखने के लिए दर्शकों को सिनेमाघरों में कितना समय बिताना पड़ेगा।

जानिए कितना होगा 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का रनटाइम

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार करण जौहर द्वारा निर्मित रोमांटिक कॉमेडी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 'सनी संस्कारी की तुसली कुमारी' का रनटाइम 2 घंटे 15 मिनट होने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' (Humpty Sharma Ki Dulhania) का रनटाइम 2 घंटे 13 मिनट और 'बद्रनाथ की दुल्हनिया' (Badrinath Ki Dulhania) का रनटाइम 2 घंटे 19 मिनट था। मेकर्स ने वरुण धवन की दुल्हनिया फ्रेंचाइजी के जैसा ही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का रनटाइम रखा है।

शशांक खेतान ने फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का निर्देशन किया है। इस मूवी का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया है, जो लोगों को बेहद पसंद भी आया है। अब यह दिलचस्प होगा कि वरुण धवन और जान्हवी कपूर की यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में सफल होती है। इस रोमांटिक ड्रामा के साथ साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा चैप्टर 1' भी रिलीज होने वाली है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कंतारा चैप्टर 1' के होने जा रहे क्लैश से इन दोनों ही फिल्मों की कमाई पर बड़ा सर पड़ सकता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article