Sunny Leone talk about Motherhood: बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान( Soha Ali Khan) ने हाल ही में अपना पॉडकास्ट चैनल शुरू किया है। वह अपने शो में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बिजनेस इंडस्ट्री से जुड़े हर तरह के लोगों को इन्वाइट कर रही है। सोहा अली खान के पॉडकास्ट के पहले एपिसोड में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को इन्वाइट किया गया था। अब दूसरे एपिसोड में उन्होंने एक्ट्रेस सनी लियोनी को बुलाया है। इस शो में सोहा और सनी सरोगेसी पर खुलकर बात करती दिखाई दे रही हैं। जिस तरह से सनी लियोनी ने बच्चे गोद लेने की बात का जिक्र किया यह सुनने में फैंस को काफी दिलचस्प लग रहा है। आइए आपको बताते हैं सनी लियोनी ने इस पॉडकास्ट पर क्या राज खोले।
सोहा अली खान( Soha Ali Khan) के दूसरे एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें वह एक्ट्रेस सनी लियोनी( Sunny Leone) से प्रेग्नेंसी पर सवाल पूछ रही है, सनी के साथ एक आईवीईएफ डॉक्टर भी हैं जो उनके साथ पॉडकास्ट जॉइन कर रही है। सनी लियोनी बताती है कि, " जिस दिन हमनें सरोगेसी करवाई उसी दिन हमें गोद लेने के लिए लड़की मिल गई। तभी फोन आया कि आप इस लड़की को गोद ले सकते हैं"। इसके बाद सोहा ने कहा कि फिर तो आपको एकदम से तीन-तीन बच्चों की खुशी मिल गई।
सरोगेसी के लिए महिला को दिए थे ढेरों पैसे
सनी लियोन( Sunny Leone) ने आगे जिक्र किया और बताया कि सरोगेसी के लिए हमनें जिस महिला को चुना उसे हमें ढेर सारे पैसे दिए थे। उसके पति को भी छुट्टी लेने के लिए पैसे मिलते थे। हम उसे हर हफ्ते पे करते थे ताकि कोई भी परेशानी न हो। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि हमने उसे इतने पैसे दिए कि उसने अपने लिए एक घर खरीद लिया और बढ़िया वेडिंग भी की। बताते चले कि सनी लियोनी के पास तीन बच्चे हैं एक बेटी और दो बेटे। बेटी निशा कौर सिंह को कपल ने गोद लिया है और बेटे नोआ, अशेर सरोगेसी के जरिए हुए हैं।
