बॉलीवुड

फरहान-रितेश की फिल्म में 'जख्मी शेर' बनेंगे Sunny Deol, मिलाया बिग बजट एक्शन एंटरटेनर के लिए हाथ

Sunny Deol doing Farhan's Movie: गदर 2 और जाट की बम्पर सफलता को देखने के बाद फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने फैसला लिया है कि वो अपने बैनर तले एक बिग बजट एक्शन एंटरटेनर बनाएंगे, जिसमें बॉलीवुड के जख्मी शेर लीड रोल में दिखेंगे। सनी देओल की इस नई फिल्म की शूटिंग दिसम्बर से शुरू होगी।

Image

Image Source: Jaat Movie

Sunny Deol doing Farhan's Movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री एक वक्त सनी देओल को भुला चुकी थी लेकिन गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देकर पंजाब के पुत्तर ने दिखा दिया कि उनमें अभी भी काफी दम बाकी है। गदर 2 के बाद सनी देओल जाट जैसी एक्शन एंटरटेनर लेकर आए थे, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला। जाट ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और कई रिकॉर्ड तोड़े। अगर खबरों की मानें तो सनी देओल की एक्शन फिल्मों की परफॉर्मेंस देखकर फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने फैसला लिया है कि वो अपने बैनर तले एक मेगा एक्शन एंटरटेनर बनाएंगे, जिसमें वो सनी पाजी को लेंगे। फरहान-रितेश ने इस फिल्म पर काम करना भी शुरू कर दिया क्योंकि सनी पाजी को इसकी कहानी पसंद आई है।

पिंकविला की ताजा खबर के अनुसार, "फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने सनी देओल को अपनी नई एक्शन एंटरटेनर की कहानी सुनाई, जो उन्हें काफी पसंद आई है। सनी देओल ने इस फिल्म के लिए हरी झंडी दे दी है। मेकर्स इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू करने की सोच रहे हैं। फरहान-रितेश इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि वो सनी देओल के साथ बड़ी एक्शन एंटरटेनर शूट करें, जैसी उनके फैंस पसंद करते हैं।"

सूत्र ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है, "फरहान-रितेश इस फिल्म में सनी देओल को लार्जर देन लाइफ अवतार में पेश करेंगे। दर्शकों को उनका यही अवतार पसंद है। फिल्म का डायरेक्शन बालाजी करेंगे, जो कई सफल साउथ फिल्मों के असिस्टेंड डायरेक्टर रह चुके हैं। इस फिल्म के साथ वो हिन्दी फिल्मों में डेब्यू करेंगे।"

बताते चलें कि गदर 2 के बाद से ही सनी देओल की डिमांड इंडस्ट्री में बढ़ती जा रही है। बड़े-बड़े निर्माता सनी देओल के साथ एक्शन फिल्में बनाने की सोच रहे हैं क्योंकि दर्शक दोबारा उन्हें मेगा बजट मूवीज में देखने के लिए उत्साहित हैं। सनी देओल का नाम रणबीर कपूर-यश की रामायण के साथ भी जुड़ा हुआ है, जिसमें वो हनुमान की भूमिका में दिखेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article