बॉलीवुड

Exclusive !! डिस्लेक्सिया से जूझने पर सनी देओल का बड़ा खुलासा, स्क्रिप्ट पढ़ने में आती थी दिक्कत

Sunny Deol on Dealing With Dyslexia: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने हाल ही जूम स्पॉटलाइट सेशन के दौरान बात करते हुए बताया कि वो एक समय डिस्लेक्सिया से जूझ रहे थे। इसकी वजह से सनी देओल को स्क्रिप्ट को पढ़ने में बहुत दिक्कत होती थी।

Image

Sunny Deol on Dealing With Dyslexia

Sunny Deol on Dealing With Dyslexia: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) लगभग 3 दशकों से लोगों को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं। रोमांटिक फिल्मों से शुरुआत करने के बाद सनी देओल ने एक्शन मूवीज कर लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। सनी देओल की फिटनेस को लेकर कोई यकीन ही नहीं कर सकता है कि अभिनेता एक समय डिस्लेक्सिया से जूझ रहे थे। जूम स्पॉटलाइट सेशन के दौरान सनी देओल ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें डिस्लेक्सिया होने की वजह से स्क्रिप्ट पढ़ने में काफी संघर्ष करना पड़ता था।

सनी ने बताया कि डिस्लेक्सिया की वजह से उन्हें पढ़ाई करने में काफी परेशानी आई थी। सनी पाजी ने कहा, 'एक समय ऐसा था कि अगर आप पढ़ाई में अच्छे नहीं हैं तो आपको बेवकूफ समझा जाता था। पढ़ाई नहीं आती थी मार भी पड़ती थी। यह बात भी सच है कि हर बच्चे में एक टैलेंट जरूर होता है। अगर बच्चे को पता है कि वो किस चीज में अच्छा है तो उसे अपनी लाइफ में वही करना चाहिए।'

सनी देओल ने आगे बताया, 'मुझे उस समय स्पोर्ट्स बहुत पसंद था। मैं स्कूल में हर टीम का हिस्सा होता था। कोई ऐसा स्पोर्ट्स नहीं था, जिसमें मैं नहीं होता था। जब इस बारे में बात करता था तो लोग हंसते थे क्योंकि मेरा आईक्यू बहुत हाई था।' सनी देओल ने कहा कि जिन्हें डिस्लेक्सिया होता है उन्हें पढ़ने में दिक्कत आती है। अगर आप मुझे टैलिप्राम्प्टर दोगे तो मुझे तकलीफ होगी।

सनी देओल इन दिनों फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में सनी पाजी के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 26 जनवरी के मौके पर रिलीज हो सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article