Sunny Deol's Movies AI Images Goes Viral: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स के चलते चर्चा में बने हुए हैं। इस समय एआई का जमाना है और सनी देओल इंडस्ट्री के लेटेस्ट सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो एआई ट्रेंड का हिस्सा बने हैं। सनी देओल ने अपनी सुपरहिट फिल्मों के कुछ एक्शन सीन्स को दोबारा क्रिएट करते हुए फैन्स के बीच शेयर किया है। इन पिक्स को देखने के बाद सनी देओल के फैन्स इन्हें बेहद पसंद कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि सनी देओल ने अपनी किन-किन फिल्मों के सीन्स को री-क्रिएट किया है।
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई पिक्स शेयर कर फैन्स को उत्साहित कर दिया है। गूगल के नैनो बनाना टूल का इस्तेमाल करते हुए सनी देओल ने अपनी कई फिल्मों के एक्शन सीन्स को एआई-जनरेटेड पिक्स में बदल दिया है। पिक्स शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन दिया, 'एक्शन फिगर्स। इस नए ट्रेंड्स के माध्यम से इतना प्यार देने के लिए सभी फैन्स को शुक्रिया।' इन पिक्स में सनी देओल की फिल्मों के कई इंटेंस लुक शामिल हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल ने हाल ही में फिल्म 'बॉर्डर 2' में अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा किया है। इस बात की जानकारी खुद सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी थी। इस मूवी में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा सहित कई एक्टर्स अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म को साल 2026 में 22 जनवरी एक दिन रिलीज किया जा सकता है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं।
