Akshay Khanna and Sunny Deol film: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। साल 2025 उनके लिए काफी खास रहा है। पहले उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म छावा में विलेन बनकर गर्दा उड़ा दिया। अब उनकी फिल्म धुरंधर रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म धुरंधर का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें अक्षय खन्ना का लुक काफी खतरनाक लग रहा था। इस बीच अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि वो एक एक्शन मूवी में सनी देओल के साथ नजर आएंगे। इस मूवी में संजीदा शेख भी अपना जलवा बिखेरेंगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
अक्षय खन्ना और सनी देओल ने मिलाया हाथ
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल और अक्षय खन्ना धमाकेदार एक्शन थ्रिलर में नजर आने वाले हैं। संजीदा शेख भी अहम रोल में होंगी। फिल्मफेयर को सूत्रों ने बताया सनी देओल और अक्षय खन्ना एक एक्शन थ्रिलर के लिए साथ आ रहे हैं और यह फिल्म सिर्फ ओटीटी के लिए बन रही है। मुंबई में शूटिंग की तैयारी शुरू हो गई है। कहानी की डिटेल्स अभी गोपनीय हैं, लेकिन फिल्म में जबरदस्त एक्शन, हाई ड्रामा और तेज़ रफ्तार वाली कहानी होगी जो खास तौर पर डिजिटल दर्शकों के लिए बनाई जा रही है। संजीदा शेख कहानी में गहराई लाने वाली हैं।फिल्म किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज होगी, नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। मेकर्स का मानना है कि आजकल बड़े एक्शन प्रोजेक्ट्स ओटीटी पर ही ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इस मूवी को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्में
बताते चलें कि सनी देओल हाल ही में फिल्म जाट में नजर आए थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब सनी देओल फिल्म बॉर्डर 2 में धमाल मचाने वाले हैं। इस मूवी में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी दिखाई देंगे। अक्षय खन्ना हाल ही में विक्की कौशल की छावा में दिखे। अब वो रणवीर सिंह के साथ फिल्म धुरंधर में दिखाई देंगे। यह फिल्म 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मूवी को देखने के लिए सभी लोग बेताब हैं। वहीं संजीदा शेख को हीरामंडी और फाइटर में सराहा गया था।
