बॉलीवुड

Ikkis: सुहाना खान ने दिया रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के लुक पर रिएक्शन, शेयर किया 'इक्कीस' का पोस्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 14, 2025, 03:04 PM IST

Suhana Khan on Agastya Nanda Ikkis Look: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान (Suhana Khan) ने अभी हाल ही फिल्म इक्कीस (Ikkis) से सामने आए रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) के लुक पर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं सुहाना खान ने क्या...

Image

Image Source: Suhana Khan Instagram

Suhana Khan on Agastya Nanda Ikkis Look: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती और बॉलीवुड एक्टर अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इक्कीस (Ikkis) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म इक्कीस से एक्टर अगस्त्य नंदा का पहला लुक सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। अगस्त्य नंदा के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे और खूब प्यार लुटा रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म इक्कीस से सामने आए अगस्त्य नंदा के लुक पर एक्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सुहाना खान (Suhana Khan) ने रिएक्शन दिया है।

सुहाना खान ने दिया अगस्त्य नंदा के लुक पर रिएक्शन

एक्टर अगस्त्य नंदा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म इक्कीस से सामने आया अगस्त्य नंदा का लुक है। जो आते ही सोशल मीडिय पर छा गया है। अगस्त्य नंदा के इस लुक पर अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान ने भी रिएक्शन दिया है। सुहाना खान ने फिल्म इक्कीस से सामने आए अगस्त्य नंदा के लुक को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। लेकिन सुहाना खान ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं दिया है। सुहाना ने पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस इसी साल यानी दिसंबर के महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Suhana Khan on Agastya Nanda Ikkis Look

Suhana Khan on Agastya Nanda Ikkis Look

अगस्त्य नंदा-सुहाना खान का अफेयर?

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा ने फिल्म द आर्चीज (The Archies) में साथ काम किया था। ये फिल्म साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके बाद से दोनों से सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ में पार्टी करते हुए भी देखा जाता है। सुहाना खान की पोस्ट ने अगस्त्य नंदा संग अफेयर की खबर को और हवा दे दी है। इस पोस्ट के अलावा सुहाना खान अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर भी चर्चा में है। जिसमें वो अपने पापा शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ नजर आने वाली हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article