बॉलीवुड

Sonu Nigam को ‘कन्नड़ विवाद’ में मिली बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने दिया दंडात्मक कार्रवाई न करने का आदेश

Sonu Nigam Gets Relief In Kannada Controversy From Karnataka High Court: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम बीते कुछ दिनों पहले कन्नड़ विवाद के कारण सुर्खियों में आ गए थे। मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। लेकिन अब कन्नड़ विवाद में सोनू निगम को कर्नाटक हाई कोर्ट से राहत मिल गई है।

Image

सोनू निगम को मिली मामले में बड़ी राहत

Sonu Nigam Gets Relief In Kannada Controversy From Karnataka High Court: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपनी गायकी से लोगों का खूब दिल जीता है। न केवल देश बल्कि विदेशों में भी सोनू निगम की गायकी के लोग दिवाने हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों पहले सोनू निगम अपनी एक टिप्पणी के कारण लोगों के निशाने पर आ गए थे। सोनू निगम ने अपने एक कॉन्सर्ट में 'कन्नड़' भाषा पर टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हुई। हालांकि सोनू निगम ने बीती 13 मई को कर्नाटक हाईकोर्ट में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी। इस मामले पर अब कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला सामने आ चुका है। खास बात तो यह है कि हाई कोर्ट की ओर से सोनू निगम (Sonu Nigam) को मामले में राहत मिली है।

सोनू निगम (Sonu Nigam) की याचिका पर न्यायालय ने उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न किये जाने का आदेश दिया है। सोनू निगम की याचिका पर न्यायमूर्ति शिवशंकर अमरन्नावर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की। उन्होंने कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का आदेश देते हुए सोनू निगम को जांच में सहयोग देने का भी आदेश दिया। दूसरी ओर सोनू निगम के वकील का कहना है कि सिंगर का कन्नड़ समुदाय का अपमान करने का कोई भी इरादा नहीं था। उन्होंने पहले भी सार्वजनिक रूप से मामले पर माफी मांगी है। सोनू निगम के वकील ने इस सिलसिले में आगे कहा, "उनकी टिप्पणी लाइव प्रसारण का हिस्सा थी और इसे मीडिया में बड़े पैमाने पर कवरेज मिला, जिसकी वजह से कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता है।

आखिर क्या है सोनू निगम का ये विवाद?

बता दें कि बेंगलुरु के वीरगोनगर में सोनू निगम (Sonu Nigam) का एक शो हुआ था, जिसमें परफॉर्मेंस के बीच एक युवक ने उनसे कन्नड़ में गाना गाने की मांग की। लेकिन इस मांग के बदले सोनू निगम ने कहा था, "कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़। इसलिए, पहलगाम में हमला हुआ। वहां पर जान ले रहे थे, तब भाषा नहीं पूछी गई थी।" सोनू निगम की इस बात पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जो कि कर्नाटक रक्षण वैदिके के अध्यक्ष धर्मराज ए. ने दर्ज करवाई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article