Ranbir Kapoor को भगवान राम के रूप में देखने के लिए बेताब हैं सास Soni Razdan, बोलीं- ‘ये शानदार सफर होने वाला है’

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 19, 2026, 04:17 PM IST

Soni Razdan on Ramayana: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायण (Ramayana) को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। अब उनकी सास सोनी राजदान (Soni Razdan) ने फिल्म और उनके किरदार पर दिल की बात कही है।

Soni Razdan on Ramayana: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश की फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से मूवी की खूब तारीफ कर रही है। इन सब के बीच अब एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की सास सोनी राजदान (Soni Razdan) का इंटरव्यू सामने आया है। इस दौरान सोनी राजदान ने अपने दमाद और फिल्म रामायण को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं कि सोनी राजदान ने क्या बोला है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।

Soni Razdan on Ramayana

सोनी राजदान ने कही ये बात (Image Source: IMDb/ Soni Razdan Instagram)

सोनी राजदान को है फिल्म का इंतजार

एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह रणबीर कपूर की सास सोनी राजदान का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। PTI से बात करते हुए सोनी राजदान ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये सफर शानदार होने वाला है। ये एक ऐसा अनुभव होगा, जिसे हमने पहले कभी नहीं देखा है। ट्रेलर देखने के बाद मुझे यही महसूस हुआ। ऐसा लग रहा है कि यह हमें ऐसी जगहों तक ले जाएगा, जहां हम पहले कभी नहीं गए हैं। मेरे लिए यही इस पूरी चीज का सबसे रोमांचक हिस्सा है।'

End of Feed