Sonam Kapoor Share Photo With Son: अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सोनम कपूर की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। सोनम कपूर अभी हाल ही में दूसरे बच्चे की मां बनी थी। सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने के बाद अपनी लाइफ से जुड़े कई अपडेट्स सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। इन सब के बीच सोनम कपूर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। सोनम कपूर की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं सोनम कपूर की नई तस्वीर में क्या खास है। (ये भी पढ़ें:40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, बेटे के जन्म के बाद किया पहला स्पेशल पोस्ट)
सोनम कपूर ने शेयर की बेटे संग तस्वीर
एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह सोनम कपूर की अभी हाल ही में शेयर की गई एक तस्वीर है जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा रहै। इस वायरल हो रही तस्वीर में सोनम कपूर अपने छोटे बेटे को लिए हुए नजर आ रही हैं। सोनम कपूर इस तस्वीर में काफी थकी हुई दिखीं। सोनम कपूर की इस तस्वीर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। सोनम कपूर ने इस वायरल हो रही तस्वीर के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सोनम कपूर ने इस वायरल हो रही तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि 'डार्क सर्कल जिंदाबाद' आपको बता दें कि सोनम कपूर ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। (ये भी पढ़ें: ऊप्स मूमेंट का शिकार हो चुकी हैं आलिया-दीपिका सहित ये हसीनाएं, स्टाइलिश के चक्कर में शॉर्ट ड्रेस पहनना पड़ा भारी)
कब हुआ था दूसरे बेटे का जन्म?
एक्ट्रेस सोनम कपूर 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी थी। सोनम कपूर के दूसरे बेटे का जन्म 29 मार्च 2026 को मुंबई में हुआ था। इसके बाद सोनम कपूर को फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स ने भी बधाई दी थी। एक्ट्रेस अक्सर अपने छोटे बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

सोनम कपूर ने बेटे संग शेयर की तस्वीर (Pic Credit: Sonam Kapoor Instagram)
कब हुई थी शादी?
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग मुंबई में सिख रीति-रिवाजों से शादी की थी। सोनम कपूर को इस शादी से दो बच्चे हैं। एक्ट्रेस के बड़े बेटे का नाम वायु है। सोनम कपूर की नई तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
