बॉलीवुड

Blind से सोनम कपूर का फर्स्ट लुक आउट, मां बनने के बाद एक्ट्रेस पर्दे पर कर रही हैं धमाकेदार वापसी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 13, 2023, 06:28 PM IST

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ब्लाइंड (Blind) से फर्स्ट लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस रिएक्शन्स दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि तीन साल बाद सोनम कपूर धमाकेदार वापसी कर रही हैं।

Image

Sonam Kapoor First look Blind (credit pic: instagram)

एक लंबे ब्रेक के बाद सोनम कपूर (Sonam kapoor) बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक्ट्रेस शोम मखीजा की फिल्म ब्लाइंड (Blind) में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने पिछले साल अगस्त महीने में बेटे वायु को जन्म दिया था। एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ब्लाइंड का फर्स्ट लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ब्लाइंड से छोटी सी झलक।

पहली फोटो में सोनम कपूर गन से टारगेट शूट करते हुए दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस फोटो में ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। दूसरी और तीसरी फोटो में एक्ट्रेस अलग अंदाज में दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस पोस्ट पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्वीन की वापसी का इंतजार नहीं हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, वेलकम बैक। तीसरे यूजर ने लिखा, धमाकेदार वापसी सोनम कपूर, चौथे यूजर ने लिखा, वेलकम बैक सोनम कपूर।

सोनम ने शेयर किया ब्लाइंड का फर्स्ट लुक

ब्लाइंड में सोनम कपूर लीड रोल में है। ब्लाइंड कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म की शूटिंग साल 2021 के फरवरी महीने में ही कंप्लीट हो गई थी। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। सोनम ने साल 2018 में बिजनसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। एक्ट्रेस ने पिछले साल बेटे वायु को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मैं कुछ समय के लिए अपने काम से ब्रेक लूंगी और इसके बाद अपनी अपकमिंग फिल्में और बाकी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू करूंगी। मेरी पहली फिल्म ब्लाइंड होगी। एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2019 में द जोया फैक्टर में काम किया था। सोनम के साथ दुलकर सलमान और अंगद बेदी लीड रोल में थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article